Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झाबुआ: ग्रामीण ने आग लगाकर की आत्महत्या, 2 बैल, 1 गाय और 3 बकरी भी साथ में हुए खाक
    Breaking News Headlines

    झाबुआ: ग्रामीण ने आग लगाकर की आत्महत्या, 2 बैल, 1 गाय और 3 बकरी भी साथ में हुए खाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झाबुआ. एमपी के झाबुआ जिले के पारा क्षेत्र के ग्राम कलमोड़ा में एक ग्रामीण ने स्वयं को घर में कैद कर पूरे घर में आग लगा ली. आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह बुझ पाती इसके पूर्व ही ग्रामीण केशव सकरा राठौड़ के साथ दो बैल, एक गाय और तीन बकरी जल कर खाक हो गए.

     

    मृतक 50 वर्षीय केशव की पत्नी झालूबाई राठौड़ ने बताया कि आग से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका है. पारा पुलिस चौकी प्रभारी हीरालाल मालिवाड ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी आग फैल चुकी थी.

     

    मृतक केशव, बैल और गाय का पोस्टमार्टम किया गया तथा घटना का मर्ग कायम कर उसे जांच में लिया गया है. मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका

    पति मानसिक रूप से बीमार था और पिछले चार-पांच दिनों से वो लगातार उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा था. सोमवार को उसकी पत्नी और बेटा कमलेश जब घर से बाहर थे, तब केशव ने स्वयं को कैद कर पूरे घर में आग लगा ली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएलएस इंटरनेशनल ने अमेरिका, मैक्सिको में शुरू किए वीसा सेंटर
    Next Article रूस का पोलैंड हमला: 2 नागरिकों की मौत, अमेरिका अलर्ट, बाइडन ने बुलाई G7 देशों की इमरजेंसी बैठक

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.