Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेल जाने से बचीं जैकलीन, मिली बेल, कोर्ट ने इन आधार पर सुनाया फैसला
    Headlines सिनेमा

    जेल जाने से बचीं जैकलीन, मिली बेल, कोर्ट ने इन आधार पर सुनाया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को आज जमानत मिल गई. इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज जैकलीन जमानत याचिका पर फैसले के दौरान खुद भी कोर्ट में मौजूद रहीं.

     

    पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेन्द्र मलिक ने जैकलीन की याचिका पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने जैकलीन को दो लाख रुपये निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी. सुकेश से जुड़े ठगी मामले में ईडी ने जैकलीन को भी आरोपी बनाया है. इस मामले में जो चार्जशीट दायर की गई है उसमें जैकलीन को आरोपी बताया गया है. ईडी का दावा है कि सुकेश के बारे में सब जानते हुए भी जैकलीन ने उनसे महंगे तोहफे लिए.

     

    किन आधार और शर्तों पर मिली जमानत?
    जैकलीन फर्नांडीस के देश छोड़कर भागने का कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसका पासपोर्ट एजेंसी के पास जब्त है.
    जैकलीन के खिलाफ पहले से लुक आउट सर्कुलर (LOC) खुला है.
    एजेंसी ने जैकलीन को बिना गिरफ्तार किए उनके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी
    जैकलीन को जब भी एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया वो हाजिर रहीं
    सुकेश से करोड़ों रूपये के गिफ्ट लेने के पीछे मकसद, कनेक्शन अभी तक साफ नहीं. उसकी तफ्तीश चल रही है.

     

    जैकलीन की जमानत याचिका पर 10 नवंबर को दिल्ली की कोर्ट में ज़ोरदार बहस हुई थी. बहस के दौरान जैकलीन के वकील ने कहा था कि ईडी जैकलीन को पेरशान कर रही है. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि जैकलीन का बयान पांच बार दर्ज हो चुका है और वो जांच में सहयोग कर रही हैं. हालांकि ईडी ने दावा किया था कि जैकलीन ने देश छोड़कर भागने के लिए सारे हथकंडे अपनाए थे क्योंकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे :राजेश शुक्ल
    Next Article चीन में कोरोना फैलने के कारण बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने वर्ल्ड टूर फाइनल्स हुआ शिफ्ट

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.