निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना सरकार की गन्दी साजिश :सहिस राज्य के मुखिया सिर्फ घोषणाओं के दम पर सरकार चलाना चाहते है : प्रो.रविशंकर मौर्या राज्य सरकार का रुख ट्रिपल टेस्ट को लेकर सदैव निराशाजनक रहा है :कन्हैया सिंह झारखंड में 51 फीसदी आबादी के ओबीसी है बावजूद आरक्षित सीटों को आनारक्षित कर धोखा दे रही सरकार – प्रकाश विश्वकर्मा आज दिनांक 17 नवम्बर 2022 दिन गुरुवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही उपायुक्त के माध्यम से माननीय…
Author: Devanand Singh
सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ईडी कार्यालय से बाहर निकले ईडी ऑफिस में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ चल रही है. इस बीच में सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक ईडी ऑफिस पहुंची हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ऑफिस में दोपहर 12 बजे से पछताछ चल रही है. इस बीच रात 8 बजकर 48 मिनट पर सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक ईडी ऑफिस पहुंची हैं. इधर ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कल्पना सोरेन आखिर क्यों पहुंची हैं. जानकारी मिल रही है कि…
बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स की पत्नी ने सोते समय उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया जिसके बाद अचानक हुए हमले से पति की आंख खुल गई और वह दर्द से जोर-जोर से चिल्लाने लगा. बताया जा रहा है कि पूरी घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में 1 अक्टूबर की है जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. बता दें कि महिला की शादी आटा-साटा प्रथा के तहत हुई है जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी करने के लिए सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड…
लंदन. डिएगो माराडोना ने 1986 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ जिस गेंद से बहुचर्चित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया था, उस गेंद को उस मैच के रेफरी ने 24 लाख डॉलर में नीलाम किया है. ट्यूनीशिया के रेफरी अली बिन नासेर उस मैच में चूक गए थे कि माराडोना ने हाथ से गोल किया है. मैक्सिको में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल के इस मैच कि उस गेंद को रेफरी ने अपने पास रख लिया था. इस 36 वर्ष पुरानी गेंद को बुधवार को लंदन में ग्राहम बड नीलामी में 20 लाख पाउंड (लगभग 23…
कई भारतीय छात्रों को इस साल अपना स्टूडेंट वीजा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट्स में कहा गया है ऑस्ट्रेलिया ने भारत, पाकिस्तान और नेपाल से स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लगभग 50 प्रतिशत छात्रों का वीजा रिजेक्ट कर दिया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत, पाकिस्तान और नेपाल से अप्लाई करने वाले लगभग 50 फीसदी छात्रों का स्टूडेंट वीजा रिजेक्ट हुआ है. 2022 को लेकर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सुझाव दिया कि इंटरनेशनल वीजा के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में भारी कमी…
दिवंगत कमल देव गिरी के शोकाकुल परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चक्रधरपुर में की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों का बंधाया ढांढस रघुवर दास ने कहा- दुःख की घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, गृहमंत्री अमित शाह को घटना से अवगत कराकर सीबीआई जांच हेतु करेंगे पूरा प्रयास जमशेदपुर। हिंदूवादी युवा नेता एवं गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देव गिरी की हत्या से पूरा प्रदेश हतप्रभ है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत कमल देव गिरी के चक्रधरपुर के शाउंडिक धर्मशाला स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस…
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर कठुआ गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी शुभम सांगरा पर नाबालिग नहीं बल्कि बालिग के तौर पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें इसको जुवेनाइल बताया गया था. जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि किसी आरोपी की उम्र तय करने के लिए अगर कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में ‘ मेडिकल ओपिनियन ‘ को ही सही तरीका माना जायेगा. जस्टिस अजय रस्तोगी व जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अपील पर फैसला सुनाया है. जस्टिस पारदीवाला…
अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर कर लिया है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने इस पर बचाव करते हुए कहा कि थरूर पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे। बता दें कि पिछले चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस इस बार गुजरात में सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस के छात्र संघ ने थरूर को गुजरात में प्रचार के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारकों में शामिल…
नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कमर कस कर तैयार हैं। चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में फतह हासिल करने के लिए तीनों राजनीतिक दल एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच बड़ी खबर आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार से जुड़ी है। दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच ने उनके साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्षद के लिए टिकट की मांग की थी। विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार पर आरोप है कि उन्होंने 90 लाख…
डूंगरपुर. राजस्थान में अहमदाबाद-उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस के बाद अब उदयपुर से सटे डूंगरपुर जिले में विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला है. यह विस्फोटक सामग्री डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना इलाके में सोम नदी में मिली है. पुलिस ने यहां से करीब 2 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया है. ये विस्फोटक उसी तरह का है जिससे उदयपुर- अहमदाबाद रेलवे लाइन पर ओडा पुल को उड़ाने की साजिश की गई थी. बरामद किए गए विस्फोटक को अहमदाबाद-उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस के अनुसार गांव के कुछ लोग भबराना पुल के पास से गुजर…
