Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नेहरू नशा करते थे. राजस्थान के भरतपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के एक बेटे को लेकर भी ऐसा ही दावा किया. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है. वायरल वीडियो में केंद्रीय आवासन…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बड़ी घटना हुई है. यहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के एक कार्यक्रम में भीड़ में भगदड़ मच गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक कंबल लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. पहले कंबल लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की से शुरू हुई बात भगदड़ में तब्दील हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग एक-दूसरे के ऊपर से कूदकर भागने लगे. इसी भगदड़ में तीन लोगों ने दमतोड़ दिया. वहीं, इस बारे में स्थानीय पुलिस ने कहा है कि कंबल वितरण कार्यक्रम…

Read More

उज्जैन. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंच गए हैं. वे उज्जैन में सीएम संत सम्मेलन में शामिल हुए हैं. इसके बाद उन्होंने श्री महाकाल महालोक के समीप त्रिवेणी संग्रहालय में 5जी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया. उन्होंने त्रिवेणी संग्रहालय में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए ऐतिहासिक दिन है. यह केवल रिलायंस जिओ की केवल मोबाइल सेवा नहीं नई क्रांति है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है.…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन मंडावा ने ये जानकारी दी. इससे पहले हर्षवर्धन मंडावा ने बताया था कि घायल छात्रा के अपने परिचित दो व्यक्तियों पर संदेह जताने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. हम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं. आगे की जांच जारी है. आपको बता दें कि छात्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक उसकी प्रारंभिक इलाज की रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र अब सीधे पीएचडी कर सकते हैं और उन्हें अब आगे मास्टर डिग्री करने की आवश्यकता नहीं होगी. हाल ही में यूजीसी ने चार साल के कार्यक्रम के रूप में ऑनर्स डिग्री पाठ्यक्रमों को परिभाषित करते हुए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नए क्रेडिट और पाठ्यक्रम की रूपरेखा की घोषणा की थी. अभी बंद नहीं होंगे तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय तीन और चार साल…

Read More

काबुल. अफगानिस्तान में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजकर 46 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की गहराई जमीन से 267 किमी नीचे थी. इससे पहले एक दिन पहले ही इंडोनेशिया के बाली द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 4.9 तीव्रता का भूकंप बाली के करंगसेम जिले के शहर अमलापुरा से 35 किलोमीटर (22 मील) उत्तर में केंद्रित था. इसकी 9.6 किलोमीटर (6 मील) की उथली गहराई के कारण लोगों को…

Read More

दोहा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मोरक्को को हराकर फ्रांस ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की की है. ऐसा करने वाली 2002 में ब्राजील के बाद वो दूसरी टीम है. फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया. इस जीत के बाद फाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम का सामना अब अर्जेंटीना से होगा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा. फ्रांस से मिली हार के बाद मोरक्को के टीम मैनेजर ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है. उस शानदार सफलता को सेमीफाइनल की…

Read More

टाइगर श्रॉफ का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो सिर्फ एक टॉवेल पहने माइनस 7 डिग्री टेम्परेचर में वॉक करते दिख रहे है. उनका ये अंदाज काफी हटकर है और वो इसमें काफी हॉट दिख रहे है. टाइगर श्रॉफ किसी बर्फीली जगह पर टहलते दिख रहे है. बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और वो इसमें पोज भी दे रहे है. उनपर बर्फ भी गिरता दिख रहा है. टाइगर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे है और ठंडी हवाओं को फील कर रहे है. उनके कूल अंदाज पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने…

Read More

कुछ सदस्य संगत को आपस में लड़ाना चाहते हैं: जोगी जमशेदपुर। तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पांच प्यारों के अधीन सीजीपीसी चुनाव समिति के कुछ सदस्यों पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह जोगी ने आरोप लगाया है कि वह किसी के इशारे पर जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में अड़चन डाल रहे हैं। जब चुनाव से पहले ही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने तय कर दिया था कि तीनप्लेट एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चुनाव प्रक्रिया है और वहां से कोई सदस्य नहीं हो सकता है। फिर मनमानी कर उनके सदस्यों का नाम किस अधिकार के…

Read More

घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र में बसे बासाडेरा गाँव के सबर परिवारों के बीच जिला प्रशासन एवं ए.एस.एल. ट्रस्ट, टाटा की टीम संयुक्त रूप से पहुँची घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र में बसे बासाडेरा गाँव के सबर परिवारों के बीच जिला प्रशासन एवं ए.एस.एल. ट्रस्ट, टाटा की टीम संयुक्त रूप से पहुँची, गर्म कपडे़, बच्चों के लिए पठन-पाठन की समाग्री, चोकलेट एवं अन्य जरूरी चीजों का किया वितरण घाटशिला प्रखण्ड के बासाडेरा गाँव में सबर परिवारों के बीच जिला प्रशासन एवं ए.एस.एल. ट्रस्ट, टाटा की टीम संयुक्त रूप से उक्त परिवारों की दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यक वस्तुओं की…

Read More