Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेहरू जी सिगरेट पीते थे, गांधी जी का लड़का भी नशा करता था: केंद्रीय मंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति

    नेहरू जी सिगरेट पीते थे, गांधी जी का लड़का भी नशा करता था: केंद्रीय मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नेहरू नशा करते थे. राजस्थान के भरतपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के एक बेटे को लेकर भी ऐसा ही दावा किया. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है.

     

     

    वायरल वीडियो में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर कहते हैं, ‘जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था. अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा. इस तरह नशे की दुनिया पूरी तरह से हमारे देश पर कब्जा कर लिया है. हमारी अपील है कि नशे से होने वाले हर तरह के नुकसान को लेकर लोगों में जितना ज्यादा डर पैदा होगा. जिस तरह जहर की दुकानें नहीं हैं, उसी तरह नशें की दुकानें भी बंद हो जाएंगी

     

     

    बीते दिनों मंत्री कौशल किशोर ने ट्वीट कर लोगों से नशा छोड़ने की अपील की थी. कौशल किशोर ने ट्वीट कर कहा था, ‘मैं खुद सांसद हुआ मेरी पत्नी विधायक होने के बाद भी मैं अपने बेटे की जिंदगी नशे से नही बचा पाया लेकिन मैं चाहता हूं कि अब कोई भी मां और पिता अपने बच्चे को नशे के कारण ना खो दे, नशे की वजह से कोई महिला विधवा न हो, कोई बच्चा नशे की वजह से बिन बाप का ना हो.’

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह में भगदड़, 3 की मौत, कई घायल
    Next Article झड़प के बीच तवांग में IAF दिखाएगी दम, गरजेंगे सुखोई-20MKI और राफेल

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.