Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्रा पर एसिड फेंकने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, एलजी ने मामले पर मांगी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines अपराध

    छात्रा पर एसिड फेंकने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, एलजी ने मामले पर मांगी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन मंडावा ने ये जानकारी दी. इससे पहले हर्षवर्धन मंडावा ने बताया था कि घायल छात्रा के अपने परिचित दो व्यक्तियों पर संदेह जताने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. हम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं. आगे की जांच जारी है. आपको बता दें कि छात्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक उसकी प्रारंभिक इलाज की रिपोर्ट ठीक है.

     

    यह है पूरा मामला

    मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे सड़क से गुजर रही छात्रा पर बाइक सवार दो लड़कों ने एसिड फेंक दिया. घटना के वक्त लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ थी. पुलिस को सुबह 9 बजे सूचना मिली और उन्होंने छानबीन शुरु कर दी. दोनों बाइक सवारों ने चेहरा ढंका हुआ था, इसलिए पहचान तय करने में परेशानी हुई. सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार था. अब इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं.

     

    घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया

    इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अपराधियों की इतनी हिम्मत आखिर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडबलू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी ने दिल्ली पुलिस को एसिड हमले के मामले में हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने का नोटिस जारी किया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUGC Chief का बड़ा बयान: चार वर्षीय डिग्री के बाद सीधे हो सकेगी पीएचडी, मास्टर्स जरूरी नहीं
    Next Article उज्जैन में सीएम शिवराज ने महाकाल महालोक से किया 5 जी इंटरनेट सेवा का शुभारंभ

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.