नोटबंदी पर SC का बड़ा फैसला, कहा पलटा नहीं जा सकता निर्णय निर्णय पर कांग्रेस असहज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस अपने आप को असहज महसूस करने लगी है राफेल के बाद नोटबंदी पर भी क्लीनचिट , नोटबंदी का मुद्दा भी कांग्रेस के हाथ से निकला नोटबंदी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला लिया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के 2016 में 500 और 1000 रुपये की श्रृंखला वाले नोट बंद करने के फैसले को अनुचित नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति एस. ए. नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान…
Author: Devanand Singh
सपरिवार रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों ने शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां अपने परिजनों के साथ माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित अन्य परिजनों ने…
लायंस क्लब भारत ने नव वर्ष के उपलक्ष में किया नववर्ष मिलन समारोह जमशेदपुर 02 जनवरी – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा 2 जनवरी के दिन नव वर्ष के उपलक्ष में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके विषय में बताते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की सचिव श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर लिट्टी बनाकर खाया और क्लब के…
टाटा स्टील के कर्मी शशि भूषण पिंगुआ के घर चोरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको रोड नम्बर- 2 L4- 32 निवासी टाटा स्टील के कर्मी शशि भूषण पिंगुआ के घर चोरी को घटना हुई है. बताया जा रहा है कि शशि भूषण पिंगुआ टाटा स्टील कोक प्लांट के कमिटी मेंबर है और परिवार सहित पूरी गए हुए हैं. इधर सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर का ताला टूटा हुआ देखा, अंदर घुस कर देखा तो घर में सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ है. जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस के साथ शशिभूषण…
जमशेदपुर के मुसाबनी अंचलाधिकारी रामनरेश सोनी का हार्ट अटैक से मौत जमशेदपुर के मुसाबनी अंचलाधिकारी रामनरेश सोनी का हार्ट अटैक से मौत हो गया है. वे 42 वर्ष के थे. घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी मौत की खबर की सूचना मिलते ही उपायुक्त विजया जाधव सहित तमाम आला अधिकारी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि मुसाबनी सीओ राम नरेश सोनी को सोमवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद टीएमएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने…
मुंबई. महाराष्ट्र में आज से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया है. राज्य के सरकारी और बीएमसी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज सोमवार से हड़ताल पर हैं. जानकारी के अनुसार पूरे राज्य के लगभग 7000 डॉक्टर आज हड़ताल में हिस्सा लेंगे. इसके पहले उन्होंने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 2 जनवरी से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन…
दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने देश के मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे और तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताते हुए कहा है कि घने कोहरे का प्रकोप और बढऩे के साथ ही कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की हवा चलने और नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आनेवाले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राजौरी के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों ने दम तोडऩे की सूचना मिली है. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया राजौरी के अपर डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. इसमें घायल दो नागरिकों ने मौके पर ही दम…
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है. यहां स्कूटी सवार लड़की की कार से टक्कर हो जाती है. गुस्साए कार सवार पांच युवक लड़की को जब तक घसीटते हैं, जब तक उसके शरीर से कपड़े अलग नहीं हो जाते और उसने दम नहीं तोड़ दिया. पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. यह सनसनीखेज घटना सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके की है. जानकारी के मुताबिक ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी.…
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक बेकाबू पिकअप बोरिंग मशीन के ट्रक से भिड़ गई. इस खौफनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं, एक युवती और एक बच्चा शामिल हैं. ट्रक से टकराने से पहले पिकअप ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस हादसे को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है. इस भीषण हादसे पर…
