Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, मची चीख-पुकार
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, मची चीख-पुकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक बेकाबू पिकअप बोरिंग मशीन के ट्रक से भिड़ गई. इस खौफनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं, एक युवती और एक बच्चा शामिल हैं. ट्रक से टकराने से पहले पिकअप ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस हादसे को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है. इस भीषण हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है.

     

     

    यह हादसा सीकर के खंडेला थाना इलाके में हुआ. पिकअप में सवार लोग जयपुर के सामोद इलाके के रहने वाले थे. वह भगवान गणेश के दर्शन करने खंडेला आ रहे थे. इस बीच पता नहीं क्या हुआ कि पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी. उसके बाद पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित पिकअप बेकाबू होकर सामने से बोरिंग मशीन के ट्रक से जा टकराई. इस टक्कर के बाद से इलाके में चीख-पुकार मच गई.

     

    हादसे को जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार पुरुष और महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी. जबकि, ट्रक से टकराने के बाद पिकअप में सवार 6 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही खंडेला और रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को पलसाना अस्पताल भेजा. पलसाना से घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बीच, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि पृथम दृष्ट्या हादसा पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलद्दाख में एक दिन में तीन बार डोली धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
    Next Article दिल्ली में हृदय विदारक घटना: कार ने लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटते रहे, हो गई मौत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.