Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लद्दाख में एक दिन में तीन बार डोली धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
    Breaking News Headlines

    लद्दाख में एक दिन में तीन बार डोली धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नए साल के पहले ही दिन देश में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं. ताजा मामला लद्दाख के कारगिल का है, जहां रविवार की शाम 6 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.6 रही और इसका केन्द्र जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था.

     

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कारगिल से 250 किमी की दूरी पर था. इससे कुछ समय पहले भी कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी, इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन ये चिंताजनक जरुर है, क्योंकि पहली जनवरी को देश में इसे मिला कर तीसरी बार भूकंप के झटके लग चुके हैं.

     

    नये साल में भूकंप के झटके

    इससे पहले नए साल के जश्न के दौरान दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ये भूकंप शनिवार की रात 1.19 बजे आया था. इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके के साथ हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. दो दिन पहले की बात करें तो 30 दिसंबर को भी महाराष्ट्र के नासिक जिले में भूकंप आया था, जिसमें भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाए थे छेडख़ानी के आरोप
    Next Article राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, मची चीख-पुकार

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.