Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिलेगा उपचार, हड़ताल पर गए 7000 डॉक्टर्स
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिलेगा उपचार, हड़ताल पर गए 7000 डॉक्टर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र में आज से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया है. राज्य के सरकारी और बीएमसी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज सोमवार से हड़ताल पर हैं. जानकारी के अनुसार पूरे राज्य के लगभग 7000 डॉक्टर आज हड़ताल में हिस्सा लेंगे. इसके पहले उन्होंने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 2 जनवरी से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी थी.

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी विभागों में सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है. हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर रखा है. इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में विशेष इंतजाम किए गए हैं.

     

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से कई मांगों को उठाते रहे हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कई मांगे हैं. जिसमें मुख्यत: वरिष्ठ रेजिडेंट के लिए नए पद सृजित करना, 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए, सरकार द्वारा कोविड सेवा बकाया का भुगतान, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में असमानता दूर करना शामिल हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 1 हजार 432 पदों को सृजित करने की मांग की है. इसके अलावा उनकी अन्य मांगों में महंगाई भत्ते का तत्काल वितरण, सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को समान वेतन लागू करना शामिल है.

    रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार लंबे समय से उनके मांगों की अनदेखी कर रही है. डॉक्टरों ने बताया कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रखेंगे. हालांकि डॉक्टरों के हड़ताल के ऐलान के बाद राज्यभर में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में, अगले चार दिन तक छायेगा घना कोहरा
    Next Article मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प प्रत्येक नागरिक को लेना होगा, तभी सरकार के सभी प्रबंध सफल होंगे : पीएम मोदी

    Related Posts

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.