Author: Devanand Singh

नई दिल्‍ली. डवोन कॉनवे के शतक के दम पर न्‍यूजीलैंड की टीम ने कराची में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्‍तान पर 79 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में जबर्दस्‍त वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली है. पहला मुकाबला पाकिस्‍तान ने छह विकेट से अपने नाम किया था. पहले बैटिंग करते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम ने 261 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बाबर आजम की टीम जवाब में 182 रन पर ही ऑलआउट हो गई. टॉस जीतकर पहले बैटिंग के…

Read More

विधायक सरयू राय ने पुलिस पर उठाए सवाल विधायक सरयू राय ने कहा कि तीन वर्ष पहले जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की जनता ने मुझे इस अपेक्षा से विधायक बनाया था कि इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम होगी और उस गिरोह पर अंकुश लगेगा जो सत्ता की प्रत्यक्ष/ परोक्ष शह से आम जनता के लिए सिरदर्द बन गया है, क़ानून व्यवस्था अपने हाथ में लेकर मनमानी कर रहा है और जब जिसे चाहे प्रताड़ित करते रहता है. मेरे चुनाव जीतने के बाद यह गिरोह शिथिल हो गया था. पर अब फिर सिर उठाने लगा है. अपना असली रूप दिखाने लगा…

Read More

जमशेदपुर  -: दिनांक 10 जनवरी 2023 को जिला में होने वाले आगामी जिलाध्यक्ष हेतु चुनाव के प्रत्याशी  “श्री पवन अग्रवाल” के आग्रह पर एक बैठक गोलमुरी बाजार में रखी गई जिसमें शाखा के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  श्री अग्रवाल द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्यों के बारे में अपनी बातों को विस्तार से रखा। पवन ने चुनाव में मत स्वरूप आशीष देने का निवेदन किया। गोलमुरी शाखा के सदस्यों द्वारा श्री अग्रवाल के समक्ष किए गए सवालों का जवाब श्री अग्रवाल ने बखूबी दिया। समाज…

Read More

जमशेदपुर-: राज्य भर के साथ साथ जमशेदपुर मे भी झामुमो ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन तथा जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो के जयंती को मनाया. साकची गोलचक्कर मे इस दौरान झामुमो नगर समिति ने केक काटा, यहाँ विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे, इस दौरान सभी ने केक खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी, विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की आज दीसोम गुरु सीबू सोरेन के कारण झारखण्ड उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं, उनकी दूरदर्शी सोच को तमाम झामुमो कार्यकर्ता नमन करते हैं साथ ही उनके लम्बी…

Read More

नई दिल्ली. उत्तराखंड के जोशीमठ के अलावा भू धंसाव की वजह से अब गांधीनगर और पालिका मारवाड़ी में बने मकानों में भी दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, गांधीनगर के 134 और पालिका मारवाड़ी के 35 मकानों में दरारें आ गई हैं. वहीं,लोअर बाजार के 34, सिंघधार के 88 , मनोहरबाग के 112 ,अपर बाजार के 40, सुनील ग्राम के 64,परसारी के 55 और रविग्राम के 161 मकान भी असुरक्षित जोन में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि जोशीमठ में भू धंसाव की वजह से अबतक 723 घरों में दरारें आई हैं.…

Read More

रायबरेली. यूपी के रायबरेली में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क किनारे ढाबे पर चाय पी रहे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार डंपर पलट गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की डंपर के नीचे दबे होने की आशंका है. हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामला गुरबख्शगंज थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग का है. यहां खगिया खेड़ा गांव में चाय के ढाबे पर दर्जन भर से ज़्यादा ग्रामीण बुधवार तड़के चाय पी रहे थे. तभी…

Read More

कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नियमित गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिकों शहीद हो गए. भारतीय सेना ने हादसे के बारे में बताया कि ये लोग नियमित गश्त के दौरान हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बारे में भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में एक गहरी खाई में फिसल जाने से एक…

Read More

लाहौर. पाकिस्तान में हालात इतने बदतर हैं कि वहां की आवाम घर में एक वक्त की रोटी तक का जुगाड़ नहीं कर पा रही है. इसकी वजह मुल्क में गेहूं की भारी कमी होना है, जिसकी वजह से अनाज के साथ-साथ आटे के दाम भी बेहताशा बढ़े हैं. पाकिस्तान में पंजाब का इलाका गेहूं की खेती का गढ़ है और अब जब उसकी कमी हो गई है, तो आटा की किल्लत भी अपने चरम पर है. पाकिस्तान में आटा का दाम इन दिनों 140 रुपये से 160 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति किलो तक पहुंच गया है.…

Read More

नई दिल्ली. चीन से उग्र हुए तनाव के बीच सेना और सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. रक्षा अधिग्रहण परिषद ने तीन पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए मंजूरी दी है. रक्षा मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई. इस दौरान भारतीय सेना के दो और भारतीय नौसेना के लिए एक पूंजी अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इन तीनों पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों की कीमत 4,276 करोड़ रुपये मूल्य है. इस राशि से को दुश्मन के विमानों को मार…

Read More

सिद्दीपेट. तेलंगाना के जगदेवपुर इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार नहर में गिर गई. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया है. मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी. मौके पर दमकल विभाग व गोताखोरों की मदद से छह लोगों को निकाला गया. निकाले गए पांच लोगों की मौत हो गई है. कार की गति, कार नहर…

Read More