Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 79 रनों से जीतकर किया हिसाब बराबर
    Breaking News Headlines

    PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 79 रनों से जीतकर किया हिसाब बराबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्‍ली. डवोन कॉनवे के शतक के दम पर न्‍यूजीलैंड की टीम ने कराची में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्‍तान पर 79 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में जबर्दस्‍त वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली है. पहला मुकाबला पाकिस्‍तान ने छह विकेट से अपने नाम किया था. पहले बैटिंग करते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम ने 261 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बाबर आजम की टीम जवाब में 182 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

     

     

    टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम ने सस्‍ते में फिन एलन का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद कप्‍तान केन विलियमसन मैदान पर डेवोन कॉनवे का साथ निभाने के लिए आए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी बनी. इस दौरान कोनवे ने अपना शतक पूरा किया. 13 चौके और एक छक्‍के की मदद से कोनवे ने 101 रन बनाए जबकि केन विलियमसन के बल्‍ले से अहम 85 रन आए.

     

     

    मैच में मुश्किल में घिरी नजर आ रही पाकिस्‍तान की टीम की वापसी मोहम्‍मद नवाज और नसीम शाह ने कराई. पहले नसीम ने शतकवीर डवोन कोनवे को आउट किया. इसके बाद नवाज ने 13 गेंदों पर चार विकेट निकालकर न्‍यूजीलैंड के बैटिंग ऑडर की कमर तोड़ दी. अंत में मिशेल सेंटनर ने 37 रनों का अहम योगदान दिया. न्‍यूजीलैंड की टीम 50वें ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हो गई. नसीम शाह को तीन विकेट मिले.

     

     

    लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पाकिस्‍तान की टीम के दोनों ओपनिंग बैटर सस्‍ते में आउट हुए. फखर जमां अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इमाम उल हक छह रन बनाकर आउट हुए. नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए बाबर आजम ने इसके बाद एक छोर से रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. 114 गेंदों का सामना करने के बाद कप्‍तान ने 79 रनों की धीमी पारी खेली. मोहम्‍मद रिजवान ने भी 28 रनों का योगदान दिया. हैरिस सोहेल 10 रन ही बना पाए. आगह खान ने 25 रन जरूर बनाए लेकिन अन्‍य बैट्समैन से बाबर को कोई योगदान नहीं मिला. जिसके चलते 43वें ओवर में पाकिस्‍तान की टीम ऑलराउट हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय ने पुलिस पर उठाए सवाल
    Next Article तापसी पन्नू की ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर रिलीज

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.