Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के हालात बदतर: बढ़ी महंगाई, एक बोरी आटे की कीमत 3500 रुपये तक पहुंची
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के हालात बदतर: बढ़ी महंगाई, एक बोरी आटे की कीमत 3500 रुपये तक पहुंची

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लाहौर. पाकिस्तान में हालात इतने बदतर हैं कि वहां की आवाम घर में एक वक्त की रोटी तक का जुगाड़ नहीं कर पा रही है. इसकी वजह मुल्क में गेहूं की भारी कमी होना है, जिसकी वजह से अनाज के साथ-साथ आटे के दाम भी बेहताशा बढ़े हैं. पाकिस्तान में पंजाब का इलाका गेहूं की खेती का गढ़ है और अब जब उसकी कमी हो गई है, तो आटा की किल्लत भी अपने चरम पर है.

     

     

    पाकिस्तान में आटा का दाम इन दिनों 140 रुपये से 160 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति किलो तक पहुंच गया है. पेशावर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में 10 किलो आटा का बैग 1500 रुपये और 20 किलो का बैग 3500 रुपये में मिल रहा है. गेहूं उपज में आगे रहने के बावजूद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत भी आटा महंगा बिक रहा है. यहां मिल मालिकों ने आटा का दाम 160 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिया है.

     

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 20 किलो आटा की बोरी 3,100 रुपये तक मिल रही है. पाकिस्तान में सरकार आटा और गेहूं के दाम नियंत्रित रखने में विफल रही है. हालात ये हैं कि आटा खरीदने को लेकर कई जगहों पर लोगों के बीच झड़प और दंगा-फसाद करने तक की खबरें आई हैं.

    हालांकि पाकिस्तान में आटा ही नहीं, प्याज भी रुला रही है. यहां पिछले साल एक किलो प्याज का दाम 36.70 रुपये था. अब ये बढ़कर 220.40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. जबकि डीजल की कीमतें 61 प्रतिशत और पेट्रोल की 48 प्रतिशत बढ़ चुकी है. चना दाल का भाव 150 रुपये किलो से बढ़कर 228.40 रुपये किलो. तो 800 ग्राम नमक का पैकेट 33 रुपये की बजाय अब 49 रुपये का हो गया है. इतना ही नहीं बासमती चावल का भाव 100 रुपये की बजाय अब 147 रुपये प्रति किलो हो गया है.

     

    आटा की दुकानों पर भगदड़ की खबरें भी आई हैं. खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में हालात ज्यादा बुरे हैं. सब्सिडी पर आटा खरीदने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. लोग कई-कई घंटे लाइनों में लगकर मुश्किल से आटा की बोरी हासिल कर पा रहे हैं. इतना ही नहीं बाजार में आटे की सप्लाई घट गई है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर में कहा गया है कि लोगों को आटा बांटने वाली गाड़ी की सुरक्षा में सशस्त्र गार्ड मौजूद हैं. बाजार में मिनी ट्रक और वैन की कतारें हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना-नौसेना के लिए 4276 करोड़ रुपये के खरीदे जाएंगे हथियार, रक्षा मंत्रालय ने प्रस्तावों को दी मंजूरी
    Next Article जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हादसा, खाई में गिरे JCO समेत 3 जवान शहीद

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.