पटना: बिहार विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित चारों सदस्यों ने आज विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली. सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने वालों में दो बीजेपी और दो जेडीयू के सदस्य शामिल हैं. बीजेपी के अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से फिर से निर्वाचित हुए हैं. वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि जेडीयू के प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित कांटी लॉज में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने छापेमारी करते हुए दस युवक- युवतियों को हिरासत में लिया है. जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. छापेमारी टीम ने मौके से दो बीयर की बोतलें बरामद की है. छापेमारी टीम में शामिल दंडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इनमें छह युवक और चार युवतियां शामिल हैं. सभी को पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उधर छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल…
रामगढ़ रांची रोड के समीप सरिया लदा ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की हुई मौत।। 2 लोग घायल, घायलों को भेजा गया अस्पताल।। गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।। पूरा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी आज करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री सिरोही जिले के आबू रोड में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की कार पर लोगों ने फूल बरसाए. प्रधानमंत्री यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में उन्नयन के…
सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक चुनाव के दौरान मुस्लिम कोटा पर नेताओं की बयानबाजी से खफा, जताई नाराजगी नई दिल्ली : कर्नाटक मुस्लिम ओबीसी आरक्षण मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि जब मामला न्यायालय के समक्ष लंबित है, तब कर्नाटक चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणियां की गईं. वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे द्वारा कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणियों पर पीठ का ध्यान आकर्षित करने के बाद…
केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल का बड़ा बयान, गिनती के ही मुसलमान हैं सहिष्णु, मकसद होता है उपराष्ट्रपति-राज्यपाल बनना नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने एक विवादास्पद बयान देते हुए दावा किया कि सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है और यह भी मुखौटा लगाकर सार्वजनिक जीवन जीने का एक हथकंडा है, क्योंकि यह रास्ता उपराष्ट्रपति, राज्यपाल या कुलपति जैसे पदों तक पहुंचाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय के ऐसे तथाकथित बुद्धिजीवियों का वास्तविक चेहरा उनके कार्यालय में अपना कार्यकाल पूरा करने या सेवानिवृत्त होने के बाद सामने आता है. …
बंगाल, ओडिशा से टकराएगा चक्रवाती तूफान मोचा, IMD ने कई राज्यों को दी चेतावनी कोलकाता. मोचा चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो सकता है और इसके इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश और म्यांमार के तट की ओर बढऩे की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम तक एक तनाव होने और अगले दिन एक…
असम सरकार बहुविवाह पर रोक लगाएगी, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विशेषज्ञ समिति बनाने का किया ऐलान गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुवाहाटी में ऐलान किया कि जल्द राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) से नहीं गुजर रहे हैं, लेकिन हम एक राज्य अधिनियम के तहत बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं. सरकार ने यह जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला किया है कि राज्य सरकार के पास क्षेत्र में बहुविवाह पर रोक लगाने का अधिकार है…
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जला पाकिस्तान, आर्मी हेडक्वॉर्टर पर हमला, हिंसा में 6 मौतें लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे. खान की गिरफ्तारी के बाद रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोलने वाले उनके समर्थकों द्वारा पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. लाहौर में, बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने कोर कमांडर के लाहौर…
आईपीएल: सूर्यकुमार यादव-नेहाल वढेरा का चला बल्ला, मुंबई ने बैंगलोर को हराया मुंबई. मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा की तूफानी पारियों की दम पर मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. बैंगलोर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डुप्लेसी (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 199 रन बनाए थे.मुंबई ने सूर्यकुमार और नेहाल के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर ये लक्ष्य 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया. ये बैंगलोर की इस सीजन मुंबई…
