Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम गहलोत बोले- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा को मेरे कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम गहलोत बोले- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा को मेरे कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत पूरे तरफ गर्म होती हुई नजर आ रही है. एक तरफ कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ भाजपा राजस्थान में संगठन को मजबूती देने के प्रयास में जुटी है. इसी बीच मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के एक बयान ने भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी में वसुंधरा राजे की कथित रूप से हुई उपेक्षा को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए. अब उनके इस बयान पर भाजपा राजस्थान के नेता ये उम्मीदें लगाने लगे हैं कि कहीं राजस्थान कांग्रेस भाजपा संगठन में फूट डालने की साजिश में तो नहीं जुटी है.

     

    बीते गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वसुंधरा राजे को मेरी वजह से सजा मिलती है तो यह भाजपा की नेता के साथ अन्याय होगा. हालांकि, वसुंधरा के मामले पर जब अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है.

     

    बीजेपी के लोग अपनी ही सरकार गिराना चाहते थे

    प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राजस्थान में 1990 के दशक की घटित हुई एक राजनीतिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन सीएम भैरो सिंह शेखावत इलाज के लिए अमेरिका गए थे और उस दौरान भाजपा के लोग ही अपनी सरकार गिराना चाहते थे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने इसका विरोध किया था. ठीक वैसे ही भाजपा की ओर से वसुंधरा की हो रही उपेक्षा का भी कांग्रेस विरोध करती है. आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने इसी साल मई के महीने में राजस्थान के धौलपुर में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वह 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत से बच गए क्योंकि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने धन बल के जरिए से एक चुनी हुई सरकार को गिराने के षडयंत्र का समर्थन करने से इनकार कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट ने भरी सफलतापूर्वक उड़ान
    Next Article OnePlus, भारत, लॉन्च किया, अपना पहला, फोल्डेबल स्मार्टफोन

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.