राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय )पाकुड़ एवं जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल छः टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए उपस्थित खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी,…
Author: Devanand Singh
नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। तिसरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही…
बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मुख्य सड़कें और गलियां घुटने तक पानी व कीचड़ से भर गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। बारिश के साथ जर्जर सड़कों ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। खंडामौदा-भागाखुली, जिला परिषद बस टर्मिनल-गांडानाटा, एनएच-18 से जयपुरा-जुगडीहा होते हुए बंगाल सीमा तथा चड़कमारा-मधुआबेड़ा-बामडोल चौक मार्गों पर गड्ढों में पानी भर गया है। इन रास्तों से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण पैदल, साइकिल और बाइक…
अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। सुबह सड़क हादसे के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के गहरे गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन और संबंधित कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने कहा कि अन्ना चौक से आसपास की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। गड्ढों और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। डॉ. परितोष सिंह ने…
चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गड़िया गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के पास पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महज दो महीने के भीतर गांव में यह दूसरी वारदात है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गड़िया गांव के ही 36 वर्षीय विजय यादव (पिता- स्व. धनेश्वर यादव) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार…
दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर की मंदीप कौर ने दिल्ली में आयोजित भव्य फैशन शो में ‘ब्रांड मास्टर’ के रूप में शामिल होकर जमशेदपुर का नाम रोशन किया। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु जैज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंदीप वर्ष 2025 में ‘मिस ग्लैम’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। लगातार दूसरे वर्ष बड़े फैशन मंच से जुड़ना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। मंदीप ने आयोजन समिति और रितु जैज़ का आभार…
‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सर्वोदय समिति जमशेदपुर की तैयारी समिति की बैठक एशियन इन होटल, धातकीडीह में अध्यक्ष रियाजउद्दीन खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 सितंबर 2026 को बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शाम 3:30 बजे आयोजित होने वाले ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा की गई। आमंत्रण पत्र का लोकार्पण भी किया गया। अध्यक्ष रियाजउद्दीन खान और महासचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की साझा संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना तथा साझा इतिहास एवं विरासत के प्रति…
JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्रों पर हुए हमले के विरोध में आजसू छात्र संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की अनुमति मांगी है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संघ ने छात्रों पर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अनुसार, 2 सितंबर को शाम 5 बजे साकची आमबागान से साकची…
दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असिम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित उग्रवादियों के नए पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टरों में असिम मंडल के अलावा राम प्रसाद उर्फ सचिन (15 लाख), मीता (10 लाख), मंगल सिंह सरदार (5 लाख), मालती मुर्मू (2 लाख) और बुलू महतो (1 लाख) के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। इन्हें एमजीएम,…
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जमशेदपुर में सोमवार को जोरदार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव, नदी-नालों का…
