Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय )पाकुड़ एवं जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल छः टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए उपस्थित खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
    प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, ई•आर•एम•यू• के सचिव संजय कुमार ओझा, ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला तथा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
    प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए।पहले मुकाबले में राज हाई स्कूल एवं हरिणडंगा हाई स्कूल की टीमें आमने-सामने थीं,जिसमें राज हाई स्कूल टीम को २-१ से पराजित कर राज हाई स्कूल ने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में डे बोर्डिंग-१ एवं अंजना के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें डे बोर्डिंग-१ ने अंजना को २-१ से पराजित किया तथा डे बोर्डिंग-२ बनाम बैंक कॉलोनी में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें डे बोर्डिंग-२ ने जीत कर कर अगले चरण में प्रवेश किया। इसके बाद आयोजित अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की।
    प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक,नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा,वार्ड पार्षद निभा देवी,संजय कुमार ओझा,विपिन कुमार चौधरी तथा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय खेल प्रशिक्षक उजय राय सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    फाइनल मुकाबला डे बोर्डिंग-१ बनाम डे बोर्डिंग-२ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान दोनों ओर से जोरदार सर्विस, स्मैश और शानदार डिफेंस देखने को मिला, जिससे उपस्थित दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आए। हालांकि अंततः डे बोर्डिंग-१ टीम ने डे बोर्डिंग-२ टीम को २-१ से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतते हुए विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के निर्णायक निर्भय सिंह, अभिषेक भगत और रातुल दे के लिए जिला क्रीड़ा पदाधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।
    जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें जीवन में संघर्ष करना, धैर्य बनाए रखना और सफलता-असफलता को समान भाव से स्वीकार करना सिखाता है। एक सच्चा खिलाड़ी वही होता है, जो जीत के समय विनम्र और हार के समय और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित रहता है। खेल के मैदान में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का जो संस्कार विकसित होता है, वही व्यक्ति के जीवन को सफल और समाज को मजबूत बनाता है।
    प्रतियोगिता के समापन पर उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पाकुड़ जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया तथा खिलाड़ियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।

    खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद
    Next Article सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    Related Posts

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    September 16, 2026

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.