Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में हुए हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नदी की तेज धार में बहने वाले तीन ग्रामीणों में से एक महिला का शव रविवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में की गई है।

    ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद से ही स्थानीय लोग नदी के आसपास लगातार खोज अभियान चला रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर शव को बाहर निकाला। शव बरामद होने की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    हादसे के बाद से मुंडा रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू और बहदा गांव निवासी बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश में ग्रामीण लगातार नदी के आसपास खोजबीन कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण रविवार को एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी इलाके में हुई तेज बारिश के कारण कुइली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। संभलने का मौका मिलने से पहले ही तीनों ग्रामीण पानी की तेज धार में बह गए।

    अंधेरा, लगातार हो रही बारिश और नदी का तेज बहाव लापता ग्रामीणों की तलाश में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। इसके बावजूद ग्रामीण हिम्मत नहीं हार रहे हैं और नदी के किनारे लगातार दोनों लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

    एक महिला का शव बरामद होने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें कुइली नदी पर टिकी हुई हैं। पूरा गांव बोसेन सिद्धू और सुनीता सिद्धू के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है।

    तेज धार में बहे तीन ग्रामीण सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    August 31, 2026

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    August 31, 2026

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.