Author: Devanand Singh

जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में प्रवेश किया और एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उनके जेवर लूट लिए। जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अकेली मौजूद लीलावती अम्मा के घर एक महिला पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मी बताकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान दो युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर…

Read More

ट्रक-ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन का नाम बदलकर ‘कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बालीगुमा, मानगो में रविवार को जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को पुनः सक्रिय करने और कार्यक्षेत्र बढ़ने के कारण इसका नाम ‘कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीजल की कीमत में करीब 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी के बावजूद भाड़ा नहीं बढ़ने और कंपनियों द्वारा माल ढुलाई रेलवे के माध्यम से कराने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर परिवहन मंत्री को मांग पत्र…

Read More

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने बिष्टूपुर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टूपुर सिग्नल चौक पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर राहुल गांधी के बयान पर एफआईआर दर्ज करना राजनीतिक कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर हर स्तर पर आवाज उठाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह…

Read More

सरायकेला में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, कम उपस्थिति वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, नामांकन, APAAR ID, जन्म प्रमाण-पत्र, ICT लैब, स्मार्ट क्लास और शैक्षणिक रैंकिंग की प्रखंडवार समीक्षा की गई. DDC ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने और शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों को भयमुक्त माहौल में गतिविधि आधारित और रुचिकर तरीके से…

Read More

₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 अगस्त : प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया ने ₹25 लाख की राशि के संदर्भ में समाचारों में उनके नाम के साथ ‘गबन’ शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नहीं, बल्कि प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। रिंगसिया ने कहा कि ट्रस्ट के सभी आय-व्यय का विधिवत ऑडिट होता है और ₹25 लाख के लेन-देन का उल्लेख भी ऑडिट रिपोर्ट में दर्ज है। उन्होंने…

Read More

रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम, और जोहार झारखंड जमशेदपुर की ओर से स्व. महेश्वरी प्रसाद की स्मृति में रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर नगर…

Read More

सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित प्रसिद्ध सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा। सोमवार को भालूबासा के एक होटल में सूर्य मंदिर समिति ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी और सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधायक पूर्णिमा साहू और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव में विशेष पूजा, हवन, श्रीकृष्ण श्रृंगार, महाआरती व मध्यरात्रि जन्मोत्सव के…

Read More

एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर एमएमडीआर (खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन)) संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत सोमवार को पोटका प्रखंड के उदाल गांव में स्वयं विधायक संजीव सरदार द्वारा ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार ने लोगो के बीच पहुंचकर संशोधित विधेयक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। प्रत्येक…

Read More

ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 अगस्त : आसनसोल में 25 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक जीते। प्रतियोगिता में झारखंड के 165 शूटर्स ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। टीम ने 11 स्वर्ण, 13 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया। 50 मीटर प्रोन पुरुष वर्ग में प्रतीक कुमार मेहता ने स्वर्ण और रिशु कुमार महतो ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में आकांक्षा ओझा ने…

Read More

सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी में हुए हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नदी की तेज धार में बहने वाले तीन ग्रामीणों में से एक महिला का शव रविवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद से ही…

Read More