सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित प्रसिद्ध सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा। सोमवार को भालूबासा के एक होटल में सूर्य मंदिर समिति ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी और सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधायक पूर्णिमा साहू और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
महोत्सव में विशेष पूजा, हवन, श्रीकृष्ण श्रृंगार, महाआरती व मध्यरात्रि जन्मोत्सव के साथ भजन-कीर्तन होंगे। बच्चों के लिए बाल राधा-कृष्ण सजाओ और युवाओं के लिए सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं का ग्रैंड फिनाले 4 सितंबर को सूर्यधाम में होगा। प्रतियोगिताओं के लिए नामांकन फॉर्म मंदिर परिसर से निर्धारित समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।

