Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। सुबह सड़क हादसे के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के गहरे गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन और संबंधित कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया।

    ग्रामीणों ने कहा कि अन्ना चौक से आसपास की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। गड्ढों और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। डॉ. परितोष सिंह ने प्रशासन और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेमको चौक से अन्ना चौक तक सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की।

    उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन और औद्योगिक क्षेत्र की आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। प्रदर्शन में जम्मी भास्कर, पिंकी सिंह, रमन सिंह, राजबान सिंह, गोविंदा लोहरा, इंद्रजीत सिंह, दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Next Article बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    Related Posts

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    August 31, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    August 31, 2026

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.