पीएम मोदी का राजस्थान दौरा : सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया सीकर: राजस्थान के सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारी सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसान का सामर्थ्य, किसान का परिश्रम, मिट्टी से भी सोना निकाल देता है। इसलिए सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मोदी ने कहा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और…
Author: Devanand Singh
अशोक गहलोत के नाम हटाने के आरोप पर पीएमओ ने दिया जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर जवाब दिया है. अशोक गहलोत ने कहा था कि पीएम मोदी के आज राजस्थान में कार्यक्रम से उनके संबोधन को हटा दिया गया है. इस पर अब पीएमओ ने कहा है कि संबोधन इसलिए हटाया गया क्योंकि राजस्थान सीएम के कार्यालय ने कहा था कि अशोक गहलोत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएमओ ने ट्वीट किया है, “अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के तहत आपको न्योता दिया गया और संबोधन के लिए समय भी दिया…
हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर नई दिल्ली. देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी देश के बहुत से राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों…
श्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज तीन दशक बाद श्रीनगर में गुरु बाजार से डलगेट तक पारंपरिक मार्ग पर आठवीं मुहर्रम जुलूस की अनुमति प्रदान की है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि शिया भाइयों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कल जुलूस की अनुमति देने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, ”मैं शिया भाइयों और कश्मीरी जनता को बधाई देता हूं, जो अपने स्नेह के लिए जाने जाते हैं।” उन्होंने बताया…
ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार प्रयागराज। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे कराया जाना चाहिए. कोर्ट को बताया गया कि 31 जुलाई तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलील सुनने के बाद सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है. कल इस मामले में मुस्लिम पक्ष की दलील सुनी…
झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 आईपीएस का तबादला, बोकारो, देवघर सहित इन जिलों में नए एसपी रांची. झारखंड के सरकारी महकमे में तबादलों का दौर लगातार जारी है. मंगलवार की रात जहां राज्य में 14 जिलों के डीसी का तबादला किया गया था वहीं बुधवार को राज्य सरकार ने सात जिलों के एसपी का तबादला कर दिया. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कई आईपीएस ऑफिसर्स को नई जिम्मेदारी दी है. सात जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की गई है तो कई एसपी को फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग की कतार में रखा गया…
गैंगस्टर बराड़ यूएई से अरेस्ट, सलमान खान को दी थी धमकी, मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार था जयपुर. सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर विक्रम बराड़ को एनआईए ने बुधवार को यूएई से गिरफ्तार कर लिया है. बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी शामिल था और तभी से फरार था. वह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के पास डिंगा गांव का रहने वाला है. वह हत्या और वसूली सहित 11 मामलों में वांटेड है. सलमान को धमकी देने के मामले में भी लॉरेंस के खास विक्रम…
साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस सेमीफाइनल में पुणे: साथियान गनासेकरन बुधवार को अनुभवी अचंता शरथ कमल पर भारी पड़े और साथ ही साथियान की फ्रेंचाइजी दबंग दिल्ली टीटीसी मौजूदा चैंपियन चेन्नई लायंस पर 9-6 की जीत के साथ आगे का टिकट कटाया। दिल्ली के हाथों हार के बावडूज चेन्नई की टीम महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 42 अंकों के साथ अंतिम-4 में जगह बना ली है, जबकि चेन्नई लायंस के खाते…
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, हिरासत में राष्ट्रपति नियामी. पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट करने का दावा किया है. नाइजर सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है. उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है. वहीं यूएन और अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए धमकी भी दी है. विदेशी मीडिया के मुताबिक सैनिकों ने राष्ट्रीय चैनल पर आकर नाइजर में तख्तापलट का एलान किया है. कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए…
पंचायत स्वयंसेवकों ने की बैठक, लिया यह निर्णय गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल के प्रांगण में बुधवार को पँचायत स्वयंसेवकों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता खरौंधा पँचायत के स्वयंसेवक मनोज कुमार ठाकुर ने की। वहीं कांडी प्रखण्ड के पंचायत स्वयंसेवक अध्यक्ष सुनंद कुमार चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 8 जुलाई से सभी पँचायत स्वयंसेवक अनिश्चित धरना पर हैं। राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है कि 28 जुलाई तक पँचायत स्वयंसेवक संघ से सरकार वार्तालाप करे। यदि किसी…
