बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, युवक को घर से बुलाकर मारी गोली बेगूसराय: बिहार में सत्ता परिवर्तन और बेगूसराय में पुलिस पदाधिकारी के तबादले के बीच अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर युवक को घर से बुलाकर बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बरियारपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी नागेश्वर महतो का 18 वर्षीय बेटे प्रहलाद कुमार को रात 9:30 बजे फोन कर गांव के दोस्त बुलाया था। उसके बाद वह वापस…
Author: Devanand Singh
2045 तक दोगुनी हो जाएगी भारत की ऊर्जा जरूरतें, ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘दुनिया भर के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की इस विकास कहानी में ऊर्जा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। भारत पहले से ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। साथ ही तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश है।’ ऊर्जा मांग…
रांची में आयोजित राहुल गांधी के आम सभा एवं रोड शो में मिलने के दौरान धक्का-मुक्का, भीड़-भाड़ में बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह घायल हो गए हैं। इस दौरान उनके हाथ और छाती में चोट लग गई है। जमशेदपुर आने पर घटना की जानकारी बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को मिलते ही उन्हें खास महल स्थित सदर अस्पताल चिकित्सक को दिखलाने आए। चिकित्सक ने शरीर की पूरी जांच पड़ताल कर हाथ और छाती का एक-रे करवाकर उन्हें दवा देकर आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान उनके कई…
अखिलेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति करते हुए कहा है कि जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक दिनांक 6 फरवरी 2024 को जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन कार्यालय गोलमुरी में सत्र 2024 -2027 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा ।संध्या 5.30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित किया गया है। स्थान -जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन 1/G न्यू डेवलपमेंट एरिया गोलमुरी जमशेदपुर दिनांक – 06 फरवरी 2024 समय – संध्या 5:30 बजे उक्त अवसर पर अपने प्रेस छायाकार एवं संवाददाता को समाचार संकलन के लिए भेजने की कृपा करें । इसके लिए हम लोग आपका…
उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC विधेयक सदन के पटल पर रखा. जिसके बाद सदन में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे. उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ है और आज सत्र के दूसरे दिन UCC विधेयक पेश किया गया है. कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा. गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही यूसीसी लागू है. यूसीसी के…
परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर, अदालत आज करेगी सुनवाई वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत में एक महिला ने सोमवार को याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वेक्षण कराने की मांग की है। जिला अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी यानी आज की तारीख तय की है। विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पक्षकार राखी सिंह ने यह याचिका दाखिल की है, जिनकी पहले की एक याचिका पर एएसआई सर्वेक्षण…
केजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन AAP के सीनियर नेताओं के यहां आज ED ने रेड मारी। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 12 स्थानों पर चल रही छापेमारी की जांच की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार और AAP से जुड़े कई अन्य लोगों के साथ-साथ विभव कुमार के…
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरे का असर नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप निकली. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली. वहीं उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालय वाले इलाकों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड…
अहमदाबाद: मंडी से 35,000 कीमत का 140 किलो लहसुन उड़ा ले गए चोर अहमदाबाद: अहमदाबाद के विशाला सर्कल के पास एपीएमसी मार्केट से 14 बोरी लहसुन चोरी हुई है. इसका वजन करीब 140 किलो है और इसकी थोक कीमत 35,000 रुपये है. घटना शनिवार की है. हालांकि की चोरी के मामले में पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. लहसुन व्यापारी बताते हैं कि वह मध्य प्रदेश से लहसुन मंगाते हैं, वह हाल में ही 105 बोरी लहसुन मंगवाए थे. जिसमें प्रत्येक बोरी का वजन 10 किलो था.लोडिंग के लिए जब मजदूर रिक्शा में…
चिली में आग चिली में आग का कहर, तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत चिली के जंगलों में भीषण आग लगने का आज तीसरा दिन है. आग से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. आग से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. चिली के जंगलों में आग लगने से कम से कम 1600 घर जलकर तबाह हो गए हैं. वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में विना डेल मार शहर शामिल है. विना डेल मार शहर में 1931 में स्थापित एक वनस्पति…
