फिलीपींस: झील में नाव पलटने से 30 की डूबकर मौत, 40 यात्रियों को बचाया गया मनीला: फिलीपीन की राजधानी मनीला के पास गुरुवार को एक झील में नाव पलटने से 30 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 40 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि कइयों के ढूंढ़ने का प्रयास जारी है. फिलीपीन समाचार एजेंसी के अनुसार, नाव तेज हवाओं के कारण रिजाल प्रांत के बिननगोनन के पास लागुना डी खाड़ी में डूब गई. फिलीपीन तट रक्षक (पीसीजी) ने कहा कि एमबीसीए प्रिंसेस…
Author: Devanand Singh
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र की आज से होगी शुरुआत ….. 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल 6 कार्य दिवस होंगे । 29 और 30 जुलाई को अवकाश रहेगा , 31 जुलाई को सरकार दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी । सुरक्षा को लेकर 600 से ज्यादा पुलिस बलों की तैनाती की गई है , दो दर्जन से ज्यादा बैरिकेट्स सड़कों पर लगाए गए । इसके साथ ही विधानसभा से सटे रांची के जगन्नाथपुर थाना ,धुर्वा थाना , डोरंडा थाना ,अरगोड़ा थाना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट…
बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई को नियुक्ति पत्र सौंपें 1) जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस आर टी आई विभाग का चेयरमैन कमलेश कुमार मुंशी, मुहल्ला मकदमपुर निवासी को जिले भर में आरटीआई विभाग के कार्य को गति प्रदान करने के लिए तथा प्रखण्ड स्तर एवं मण्डल स्तर पर संगठन विस्तार के लिए निर्देश दिया है तथा आरटीआई विभाग के वरीय नेता को संगठन सेवा के लिए प्रदेश स्तर पर अनुशंसा किया जाएगा। 2) साथ ही जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे…
BJP-RSS सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इनकी विचारधारा ने मणिपुर को जलाया : राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के अधिवेशन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि मणिपुर और देश के कुछ अन्य हिस्सों में जो हो रहा है, उससे भाजपा एवं आरएससस के लोगों…
गढ़वा : सड़क निर्माण में बरती जा रही है भारी अनियमितता गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राजा घटहुआँ गांव में सड़क निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितता को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। सतबहिनी झरना तीर्थ के मुख्य गेट से चोरांटी पहाड़ तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पीसीसी पथ निर्माण व गांव से बाहर कालीकरण सड़क निर्माण का प्रावधान है। गांव में पीसीसी पथ निर्माण होने से पूर्व किया जाने वाला कार्य ठीक नहीं है। ग्रामीणों…
चाईबासा : भाजपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में लगाया बैनर और पोस्टर, कोल्हान जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का किया विरोध। भाजपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में कई जगह बैनर और पोस्टर लगाया है। आज सुबह सोनुआ-लोंजो औऱ सोनुआ-झिंगामर्चा सड़क में सड़क किनारे चौक-चौराहों और कई घरों में बैनर और पोस्टर लगा हुआ मिला। बैनर और पोस्टरों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों के याद में 3 जून से 3 अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री (भा.प्र.से) ने किया पदभार ग्रहण, बोले- पंचायत होंगे विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दु ▪️उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में विधि व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्वी सिंहभूम जिला के 23वें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के रूप में 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव से पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण एवं विकास कार्यो का सफल क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी । …
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संप्रति पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट किया। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में श्री मरांडी संग हुए भेंट वार्ता को दिनेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने नवीन दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दिनेश कुमार से बीते दिनों उनके घर पर हुए हमले एवं कार में आपराधिक तत्वों द्वारा कारित आगजनी कांड के संदर्भ में भी जानकारी लिया और पुलिसिया एक्शन…
सरायकेला :डॉ विमल कुमार ने सरायकेला के 19 वें एसपी के रूप में ग्रहण किया पदभार अपराधियों एवं भ्रष्ट अधिकारियों को एसपी का दो टूक, सुधर जाएं या कार्यवाई के लिए रहे तैयार बोले निवर्तमान एसपी आनंद प्रकाश नक्सल मुक्त जिला बनाना बड़ी उपलब्धि, जिले में कम हुआ अपराध का ग्राफ डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को सरायकेला- खरसावां जिले के 19 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान एसपी आनंद प्रकाश से उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व एसपी डॉ. विमल कुमार का निवर्तमान एसपी आनंद प्रकाश ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. …
मणिपुर की तरह गिरिडीह में महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांध कर की कुरुरता, दो युवक समेत चार हिरासत में मणिपुर निर्वस्त्र कांड की पूर्णावृति गिरिडीह में हुआ। फर्क सिर्फ इतना है मणिपुर में महिलाओ को कई दरिंदो ने नग्न कर घुमाया था। गिरिडीह के सरिया में अर्धनगण कर एक महिला को पेड़ से बांध कर दो महिलाओ और दो युवकों ने उसका जमकर पिटाई किया। घटना बुधवार की रात का सामने आया है, लेकिन सरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मिला। सरिया में ही एक महिला के…
