Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP :हरदा में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, नौ की मौत, 90 से अधिक घायल, PM मोदी ने जताया दुख
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    MP :हरदा में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, नौ की मौत, 90 से अधिक घायल, PM मोदी ने जताया दुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP :हरदा में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, नौ की मौत, 90 से अधिक घायल, PM मोदी ने जताया दुख
    मध्य प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा में स्थित पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों को भी उन्होंने हिला दिया। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 90 से अधिक घायल हैं। 17 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम भेजा गया है।

     

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट को लेकर आपात बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। वहीं, आसपास के सात जिलों से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस हरदा पहुंच गई हैं। भोपाल से गए अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा था, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्टरी राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।

     

     

     

    प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द तंदुरूस्त हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन सबको मदद पहुंचा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से प्रत्येक मृतक के रिश्तेदार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

    सड़क किनारे पड़ी हैं लाशें
    हादसे के बाद पास की सड़क पर वाहन उछलकर दूर गिर गए। कुछ लोगों की मौत सड़क पर ही हो गई। उनकी लाशें सड़क किनारे पड़ी है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। हमारा फोकस बचाव एवं राहत कार्यों पर है।

    100 से ज्यादा घर खाली कराए
    पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्टरी के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े दिखे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट से पास की सड़क पर चल रहे वाहन भी कुछ दूरी तक उछल गए। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्टरी से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।

     

     

     

    हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर
    हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। पटाखा फैक्टरी के घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल लाने की तैयारी है। पटाखा फैक्टरी के विस्फोट में घायल कुछ लोगों को हरदा जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है

    खंडवा, नर्मदापुरम से एंबुलेंस रवाना
    हादसा इतना बड़ा है कि हरदा जिले की एंबुलेंस कम पड़ गई। नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर और खंडवा समेत सात जिलों से एंबुलेंस हरदा के लिए रवाना हुई। भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों के साथ ही भोपाल के एम्स और आसपास के जिलों के अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

    मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा की घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्भोस पाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद, भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिन नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

     

     

     

    जांच के आदेश, गृह सचिव करेंगे जांच
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना दुखद है। सरकार पूरी मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्यों में लगी है। प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव खुद जांच कर मुझे रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

     

    हरदा विधायक ने की भावुक अपील
    हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने हादसे पर दुख जताते हुए भावुक अपील की। उन्होंने हरदा की जनता से अपील की कि अपने वाहन लेकर अस्पताल पहुंचे। घायलों को भोपाल या बड़े शहरों में शिफ्ट करने में मदद करें।

    बचाव एवं राहत कार्य के लिए समिति गठित
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए समिति गठित की गई है। समिति का अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को बनाया गया है। उनके अलावा अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार और एडीजी आलोक रंजन को भी समिति में रखा गया है।
    कांग्रेस ने भी बनाई जांच समिति
    हरदा हादसे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हरदा विधायक रामकिशोर दोगने के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इस समिति में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह भी शामिल रहेंगे। यह समिति बैरागढ़ मगरधा रोड स्थित फैक्टरी में विस्फोट होने से जन-धन की हानि की जांच करेगी और तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

     

    शिवराज, कमलनाथ, पटेल समेत कई नेताओं ने जताया दुख
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने हरदा के हादसे पर दुख जताया है। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का समाचार अत्यंत दुखद है।

    ईश्वर से इस हृदयविदारक हादसे में फंसे सभी नागरिकों की कुशलता तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश
    Next Article जामताड़ा जिला से चयनित बागडेहरी की जलसहिया बुल्टी चौधरी नई दिल्ली में हुई सम्मानित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.