Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिली में आग का कहर, तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    चिली में आग का कहर, तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चिली में आग चिली में आग का कहर, तीन दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत

    चिली के जंगलों में भीषण आग लगने का आज तीसरा दिन है. आग से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. आग से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

     

     

    चिली के जंगलों में आग लगने से कम से कम 1600 घर जलकर तबाह हो गए हैं. वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में विना डेल मार शहर शामिल है. विना डेल मार शहर में 1931 में स्थापित एक वनस्पति उद्यान आग की लपटों में जलकर राख हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में काफी दूर तक आसमान में धुएं का काला गुब्बार दिख रहा था. कहा जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.आग के तेजी से फैलने के बाद कुछ लोग अपने घरों में फंस गए और आखिरकार आग से झुलसने के बाद उनकी मौत हो गई. विना डेल मार और आसपास के इलाके में 200 लोगों के लापता होने की सूचना है.

     

     

    तीन लाख लोगों की आबादी वाला विना डेल मार शहर समुद्र के किनारे मौजूद है, जहां लोग घूमने आते हैं. फिलहाल, चिली की फोरेंसिक मेडिसिन सेवा ने 112 लोगों की मौत की पुष्टि की है. अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बचावकर्मी आग से घिरे और जले लोगों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. आग से झुलसे घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ हुआ लॉन्च, ‘शिव’ बनकर किया डांस
    Next Article अहमदाबाद: मंडी से 35,000 कीमत का 140 किलो लहसुन उड़ा ले गए चोर

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.