Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के शिवमय होने के मायने 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    राहुल गांधी के शिवमय होने के मायने 

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी के शिवमय होने के मायने

    देवानंद सिंह

    राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन यानी शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा की। यहां राहुल गांधी का पूरा शिवभक्त अवतार देखने को मिला। लोकसभा चुनाव से पहले यह राहुल गांधी का संदेश इस मायने में काफी महत्वपूर्ण है कि वह भी हिंदू देवी देवताओं में पूरी आस्था रखते हैं। एक तरह से यह हिंदू वोटर्स को अपनी तरफ करने का प्रयास भी कहा जाएगा, क्योंकि गत 22 जनवरी को भाजपा ने भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कर पूरे देश में रामभक्ति का माहौल पैदा कर दिया था, ऐसे में राहुल गांधी ने भी देवघर में जाकर माहौल को शिवमय बनाने का प्रयास किया है, उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

     

     

    पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गहरे गुलाबी रंग की धोती पहन रखी थी, इसके अलावा उन्होंने कंधे पर अंगोछा भी रखा था। पूजा के दौरान उनके ललाट पर चंदन का लेप लगा हुआ था। गर्भ गृह में उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जलार्पण किया।
    राहुल गांधी के देवघर मंदिर जाने पर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा’ आज राहुल गांधी जी ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर देश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की’ वहीं राहुल गांधी ने एक फोटो ट्विट करते हुए ‘ऊँ नम: शिवाय’ लिखा।

     

     

     

     

    दीगर बात है कि राहुल गांधी अपने भारत यात्रा में जहां भी जा रहे हैं। वहां के मशहूर पूजा स्थलों पर भी जा रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। राहुल अपने भारत जोड़ो यात्रा में लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं और नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने की बात कह रहे हैं, हालंकि, जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें एक असहज करने वाली स्थिति का सामना भी करना पड़ा। राहुल के मंदिर से बाहर आने पर मोदी-मोदी और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे भी लगाए, हालांकि राहुल गांधी शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए। इससे पहले राहुल ने सरकंडा में जनता से बात की। उन्होंने बीजेपी और RSS पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

     

     

     

    उन्होंने पीएम मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा राहुल ने झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश होने का आरोप भी लगाया, राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

     

     

    दरअसल, इस दौरे के दौरान राहुल गांधी 8 दिनों तक झारखंड में रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में होगी। न्याय यात्रा का कारवां फरवरी की शुरुआत में झारखंड के संताल परगना पहुंचेगा। कुल मिलाकर, राहुल गांधी के झारखंड दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भर दिया, क्योंकि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आपसी खींचतान छोड़कर अगर संगठन पर इसी तरह ध्यान देती है तो इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। लिहाजा, राहुल गांधी के इस दौरे से झारखंड के सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनोबल ऊंचा होने के साथ-साथ गठबंधन दल

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा भी ED के शिकंजे में हेमंत सोरेन के जाने के बाद खुद को एक मजबूत नेता के तौर पर मददगार के रूप में राहुल को देख रही है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी पाकुड़ में राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होकर इसकी पुष्टि भी की और राहुल ने भी भरी सभा में हुंकार भरी कि बीजेपी झारखंड की सरकार चुराना चाह रही है, लेकिन सबसे बड़ी बात आगामी आम चुनावों का परिणाम होगा कि आखिरकार राहुल गांधी की यह यात्रा और मंदिरों में पूजा अर्चना करना कांग्रेस के लिए कितना सुखद होगा।

     

     

    राहुल गांधी के शिवमय होने के मायने  देवानंद सिंह राष्ट्र संवाद संपादकीय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.