रेडिसन ब्लू रांची में Zee बिहार-झारखंड द्वारा आयोजित “बदलते झारखंड की बात” विजन 2024 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन “बदलते झारखंड की बात” विजन 2024 को लेकर हुए संवाद में मुख्यमंत्री ने बेबाक अंदाज में रखीं बातें। ★ झारखंड को जड़ से मजबूत करने का हो रहा प्रयास ★ झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी राज्य सरकार गंभीर,शिक्षा व्यवस्था में हुआ सकारात्मक बदलाव:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन होते ही वैश्विक महामारी कोरोना ने देश…
Author: Devanand Singh
सोमवार को जामताड़ा के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित एस एस ए सभागार में पीएम श्री योजना से संबंधित जिले के चयनित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो ने की। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए बड़ा प्लान बना चुकी है। इसी के तहत देशभर में पीएम श्री योजना की घोषणा की गई है। इस स्कूल में सारी आधुनिक सुविधाएं होंगी। ये सभी देश के मॉडल स्कूल बनेंगे। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट…
जमशेदपुर में पहली बार गोपाल मैदान में मिथिला समाज के द्वारा 11 लाख महादेव की पूजा अर्चना की जा रही है जिसे लेकर गोपाल मैदान से समाज के लोग एकजुट होकर देश राज्य व समाज के सुख समृद्धि की कामना की मिथिलांचल के अलावा देश के कोने कोने से 11 पुरोहित गोपाल मैदान में उपस्थित हुए पूजा को संपन्न करवाये साथ ही साथ केवल जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य से मिथिला समाज के लोग एकत्रित होकर पूजा अर्चना में शामिल हुए पहली बार पूरे भारत देश मे जमशेदपुर शहर में यह भव्य पूजा के कार्यक्रम…
आनंद मार्ग एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स ने बांटे 100 निशुल्क पौधे आनंद मार्ग ने समाजसेवी डॉ विजय मोहन को पर्यावरण कल्याण के लिए दिए 50 पौधे हर व्यक्ति को पेड़ पौधे को परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार करना होगा : आनंद मार्ग सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में आनंद मार्ग एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर कि ओर से बांटे गए 100 निशुल्क पौधे एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलाया गया, हर व्यक्ति को पेड़ पौधे को परिवार का सदस्य…
PM मोदी कल दक्षिण अफ्रीका के लिए होंगे रवाना :40 साल बाद करेंगे ग्रीन की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स की 15वीं शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को सुबह दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से 25 अगस्त को एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर यूनान जाएंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को यहां विदेश मंत्रालय में एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री की इन यात्राओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी मंगलवार को नई दिल्ली से सुबह जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे…
टेल्को : शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा शिष्यों की संगोष्ठी का आयोजन जमशेदपुर मे सोमवार को शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, के द्वारा टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ में शिव शिष्यों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महेश्वर शिव के गुरू स्वरूप से एक-एक व्यक्ति का शिष्य के रूप में जुड़ाव हो सके, इसी उद्देश्य कों लेकर इसका आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी से जमशेदपुर शहर तथा आस पास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या मे महिला व पुरुष शिष्य यहाँ शामिल हुए. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दीदी बरखा आनन्द ने कहा…
शंकर हो संकट के नाशन, मंगल कारण विघ्न विनाशन, सूर्य मंदिर समिति के जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंज उठा सिदगोड़ा सूर्यधाम, हजारों शिवभक्तों की अगुवाई करते जल लेकर पैदल शिवालय पहुंचे रघुवर दास ■ भक्तिमय संगीत पर श्रद्धालुओं के संग थिरके पूर्व सीएम रघुवर दास, लौहनगरी की जनता एवं देवी स्वरूपा नारी शक्ति का जताया आभार, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। जमशेदपुर : सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा पूरे धूमधाम से एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हुई। जलाभिषेक यात्रा…
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास ईश्वर लाल ज्वेलर्स में लाखों रुपए के गहने लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले में बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को साकची पुलिस आरोपियों को साकची साईं गेस्ट हाउस स्थित किराए के मकान में लेकर गई. वहां से पुलिस ने एक पिस्टल और गोली के अलावा घटना के समय पहना हुआ कपड़ा और एक तराजू बरामद किया गया है. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में तीनों आरोपी शामिल थे. …
रांची : पहली बार एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान देश में पहली बार एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस के सभागार में रविवार को हुआ। सभी पर्वतारोही सीसीएल सभागार में सीसीएल और आइडियेट इंस्पायर इग्नाइज फाउंडेशन के साथ मॉडर्न Pythian Games द्वारा आयोजित एवरेस्ट समिट में अपने अनुभवों को साझा किया। यह पर्वतारोही दुनिया के सबसे बड़े चुनौतियों में से एक को पार कर चुके हैं। समिट के दौरान इन्होंने अपने मीठी और कड़वी अनुभवों को साझा किया। इन्होंने अपने यात्राओं के बारे में चर्चा की…
गिरिडीह : संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए ले गए युवक की कस्टडी में मौत, जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के छाताबाद गांव निवासी नागो पाशी की मौत बेंगाबाद थाना पुलिस के कस्टडी में होने की बात सामने आई है। परिजनों ने भी पुलिस पर मारपीट का ही आरोप लगाया है। तो दूसरी तरफ मृतक नागो के शरीर के कुछ हिस्से में जख्म के निशान होने की बात कही जा रही है। हालाकि इसका पुष्टि नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों में लूटन पाशी ने मृतक को करंट देने का गंभीर…
