अंतराष्ट्रीय अंतरराज्य मातृ भाषा दिवस कों झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति ने एक कार्यक्रम कर मनाया , साकची स्थित बंगाल क्लब सभागार मे यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमे कई गरमान्य अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे राजयसभा सांसद बिकाश रंजन भट्टचार्य मौजूद रहे, द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई, तमाम वक्ताओं ने अपने मातृ भाषा कों सदैव ऊँचा रखने और उसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे लेकर चलने का संकल्प लिया, आयोजन समिति की उपाध्यक्ष पूर्वी घोष ने इस बाबत कहा की प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कर…
Author: Devanand Singh
रांची: भाजपा विधायकों का सदन के बाहर जबरदस्त हंगामा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र के दूसरे दिन भी भाजपा विधायकों का सदन के बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला… सदन के अंदर भी जेएसएससी के मामले पर विरोध देखने को मिला… बीजेपी के विधायक के द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और कांग्रेस कोटे से मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की सरकार एसआईटी जांच करा रही है…कोई आरोपी, दोषी बक्सा नहीं जाएगा…इरफान अंसारी ने कहा जहां तक सीबीआई जांच की मांग है तो यह एक लेंदी प्रक्रिया है https://youtu.be/onvBZQkamGU?si=FJ19DaIVpqNkm_Ym इरफान ने कहा…
जम्मू तवी टाटा एक्सप्रेस में मुरी स्टेशन पर सवार होने के दौरान उमाशंकर नामक व्यक्ति नियंत्रण नहीं कर पाया और वह पटरी पर चला गया। उसकी तकदीर अच्छी थी कि वह किनारे चिपका रहा। तभी किसी ने देख लिया और जंजीर खींच दिया ट्रेन रुक गई। पैसेंजर उतरे और खींचकर निकाला और उसका बचाव हो गया। खरोंच तक नहीं आई है परंतु डरा सहमा हुआ है। जीआरपी इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर और टीम आ गई और उसे उसके डब्बे तक पहुंचाया। वह S5 में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा है। वह नाश्ता लेने उतरा था…
नोटों पर वोट की शक्ति को मजबूत करेगा’, चुनावी बॉन्ड को रद्द करने का फैसला। (चुनावी बांड पर दिया गया फैसला अभिव्यक्ति की आजादी को मजबूत करता है। चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करना लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में पहल।) चुनाव में नियमों का उल्लंघन करके प्रत्याशी बड़े पैमाने पर काले धन का चुनावों में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, सभी पार्टियों को कानूनी और गैर-कानूनी तरीके से चंदा मिलता है। पार्टियों के संगठित पैसे से कॉरपोरेट ऑफिस, चार्टर्ड फ्लाइट, रोड शो, रैलियां और नेताओं की खरीद-फरोख्त भी होती है। बोहरा कमेटी की रिपोर्ट में नेता, अपराधी…
राजद ने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया : सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल ने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुत पहले से राजद के खिलाफ अभियान चला कर रखी है । अटल बिहारी वाजपेई के जमाने से राजद सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाते रहे है, यही लालू प्रसाद यादव की पहचान रही है । तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेई ने लालू को टक्कर देने के लिए नीतीश कुमार को मोहरा बनाया था आज वही प्रकरण फिर से प्रधानमंत्री…
राष्ट्रकवि दिनकर का प्रारंभिक पाठशाला उच्च विद्यालय के लिए तरस रहा – सचिन मेहता ◼️ राज्यसभा सांसद से मुंगेर जिला का पहला विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग ◼️ऐतिहासिक विद्यालय को उनके योग्य मिले उचित सम्मान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो को हाई स्कूल बनाने को लेकर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा जी से मुलाकात करते हुए छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि राजकीय कृत मध्य विद्यालय संयुक्त मुंगेर जिला का पहला मध्य विद्यालय है यह विद्यालय प्लस टू बनने की योग्यता रखता है जिसमें 30 वर्ग कक्ष मैदान से युक्त…
हरियाणा: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, कार से आए बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, तनाव फैला हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. जहां इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को हत्या कर दी गई. आरोपियों ने राठी पर जमकर गोलियां बरसाईं, इस गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं. बताया जाता है कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे. उन्होंने राठी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बता दें कि इनेलो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी है. बहादुरगढ़ में बरसाई गोलियां दरअसल, यह शॉकिंग घटना…
पीएम मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘भारत हमेशा उनकी वीरता को याद रखेगा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदुत्व आइकन वी डी सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति उनके अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा। एक्स पर एक पोस्ट में, मोदी ने कहा, “वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। भारत हमेशा हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को याद रखेगा। उनका योगदान हमें अपने देश के विकास और…
अमेरिका में इजराइली दूतावास के बाहर वायु सेना कर्मी ने खुद को लगा ली आग अमेरिकी वायु सेना के एक कर्मी ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के बाहर यह कहते हुए खुद को आग लगा ली कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा”। इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में वायुसेना कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वायुसेना कर्मी का नाम तुरंत जारी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि वायुसेना कर्मी अपराह्न एक…
ज्ञानवापी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा-पाठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाने का वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर नियुक्त करने और तहखाने में पूजा की अनुमति देने के वाराणसी के जिला न्यायाधीश के निर्णय के खिलाफ दायर अपील सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 15 फरवरी को अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा कि व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना जारी रहेगी। ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन…
