SARAIKELA पीएम मोदी ने दी देश को रेलवे की बड़ी सौगात देशभर के 551 रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार एवं 1500 रेलवे ओवरब्रिज का किया ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन सरायकेला- खरसावां में को भी मिले कई सौगात, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे मौजूद, पीएम मोदी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की जनता को रेलवे की ओर 551 रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार एवं 1500 रोड एवं ओवर ब्रिज अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इधर सरायकेला- खरसवां के भी कई रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का पीएम मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास…
Author: Devanand Singh
विधानसभा में विधायक सरयू राय ने मालिकाना हक का मुद्दा उठाया जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रेस को जारी विज्ञापन में कहा है कि आज विधानसभा में मैंने ध्यानाकर्षण के माध्यम से जमशेदपुर की बस्तियों को मालिकाना हक देने का मामला उठाया। माननीय प्रभारी मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव ने मेरे ध्यानाकर्षण का उत्तर दिया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि टाटा लीज नवीकरण समझौता के शिड्यूल-5 में अवैध 86 बस्तियों को लीज भूमि से अलग किया है। तदनुसार 86 बस्तियों का सर्वेक्षण हुआ। सर्वेक्षण में आया कि 14,167 प्लाॅटों में निहित लगभग 1800 एकड़ भूमि लीज बाहर की…
संदेशखाली मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल को लगाई फटकार, कहा- शेख शाहजहां को गिरफ्तार करो देशखाली मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा,”तृणमूल के शेख शाहजहां को गिरफ्तार करना चाहिए।” कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं सुनाई के बीच संदेशखाली में कई महिलाएं झाडू और डंडे लेकर विरोध कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली…
2000 से अधिक रेल परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित, 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे. इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे. इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व…
महाराष्ट्र में आरक्षण की आग फिर भड़की, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र होता जा रहा है. मराठा प्रदर्शनकारियों ने जालना में अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी है. मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी हैं. मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस…
पीएम मोदी ने कहा- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे, भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 26 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया. बता दें कि यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है. भारत टेक्स 2024 का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत…
कांग्रेस को लगा झटका धीरे से :पूर्व से लगाया जा रहा अनुमान हुआ सही साबित सिंहभूम संसदीय सीट से जीत कर गई गीता कोड़ा हुई भाजपा में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का एक ही मकसद है संथाल और कोल्हान को साधना और उसमें उन्हें आज बड़ी सफलता मिली है ज्ञात हो कि सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा के पार्टी छोड़ने की बहुत दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। अब उन्होंने झारखंड भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में उन्हें शामिल किया है. मधु कोड़ा…
कीर्तन हमें ईश्वर के साथ गहरे संबंध बनाने में सहायता करता है, ईश्वर की प्राप्ति के सुगम साधन कीर्तन है पटमदा के विभिन्न मंदिरों में आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए 20 औषधीय सीता अशोक के पौधे जमशेदपुर ,26 फरवरी 2024 पटमदा के शिव मंदिर ,राधा कृष्ण मंदिर एवं रांगाटाँड़ गांव के मंदिर एवं अन्य स्थानों पर भी 20 सीता अशोक का औषधीय पौधा दिया गया एवं कीर्तन के महत्व को बताते हुए विभिन्न चौक चौराहा पर आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा की ईश्वर की प्राप्ति के सुगम साधन कीर्तन है। कीर्तन, भक्ति…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 11 मोतियाबिंद रोगियो का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया प्रत्येक बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया जाता जमशेदपुर: 26 फरवरी 2024 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 11 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया पूर्वी सिंहभूम जिला के…
संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर किसान करेंगे ट्रैक्टर के साथ विरोध-प्रदर्शन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि जिन्सों की संपूर्ण खरीद की गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में किसान आंदोलन चल रहा है। इस बीच पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली कूच कर रहे एक युवा किसान की पुलिस झड़प में मौत हो गई। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे भारत में नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। संयुक्त किसान मार्चा के नेता अमर सिंह बिश्नोई ने बताया कि किसान…
