Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने कहा- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे, भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी ने कहा- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे, भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी ने कहा- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे, भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 26 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया. बता दें कि यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है. भारत टेक्स 2024 का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है.

     

     

    बता दें कि प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है. जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है. इल दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है.
    उन्होंने आगे कहा कि आज का ये आयोजन सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो भर नहीं है. इस आयोजन के एक सूत्र से कई चीजें जुड़ी हुई हैं. भारत टेक्स का ये सूत्र भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा से जोड़ रहा है. भारत टेक्स का ये सूत्र टेक्नोलॉजी को संस्कृति के संग पिरो रहा है. भारत टेक्स का ये सूत्र स्टाइल, सस्टेनेबिलिटी, स्केल और स्किल को एक साथ लाने का सूत्र है.

     

     

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि परिधान बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और हैन्डलूम में तो इससे भी ज्यादा है. टेक्सटाइल के अलावा खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है. मैं ये कह सकता हूं कि बीते 10 वर्षों में हमने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग कहा कि आज भारत, दुनिया में कॉटन, जुट और सिल्क के बड़े उत्पादकों में से एक है. लाखों किसान इस काम में जुटे हैं. सरकार आज लाखों कॉटन किसानों को सपोर्ट कर रही है, उनसे लाखों क्विंटल कॉटन खरीद रही है. सरकार ने जो कस्तूरी कॉटन लॉन्च किया है, वो भारत की अपनी पहचान बनाने की ओर एक बड़ा कदम होने वाला है. देश को ग्लोबल हब बनाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस को लगा ज़ोर का झटका धीरे से:गीता कोड़ा हुई भाजपा में शामिल
    Next Article महाराष्ट्र में आरक्षण की आग फिर भड़की, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.