Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में इजराइली दूतावास के बाहर वायु सेना कर्मी ने खुद को लगा ली आग
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    अमेरिका में इजराइली दूतावास के बाहर वायु सेना कर्मी ने खुद को लगा ली आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमेरिका में इजराइली दूतावास के बाहर वायु सेना कर्मी ने खुद को लगा ली आग
    अमेरिकी वायु सेना के एक कर्मी ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के बाहर यह कहते हुए खुद को आग लगा ली कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा”।

     

     

    इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में वायुसेना कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वायुसेना कर्मी का नाम तुरंत जारी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि वायुसेना कर्मी अपराह्न एक बजे से कुछ देर पहले दूतावास पहुंचा और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच पर उसने ‘लाइव-स्ट्रीमिंग’ (सीधा प्रसारण) शुरू कर दी।

     

    अधिकारियों का मानना है कि व्यक्ति ने लाइवस्ट्रीम शुरू करने के बाद अपना फोन नीचे रखा और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। उन्होंने कहा कि आग लगाते समय वायुसेना कर्मी ने कहा कि वह “अब नरसंहार में शामिल नहीं होगा”। वीडियो को बाद में लाइव स्ट्रीमिंग मंच से हटा दिया गया, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी एक प्रति प्राप्त की और उसकी समीक्षा की जा रही है। एसोसिएटेड प्रेस को जानकारी देने वाला अधिकारी चल रही जांच के विवरण पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं था और उसने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी से बात की।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा-पाठ
    Next Article पीएम मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘भारत हमेशा उनकी वीरता को याद रखेगा’

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.