Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाईटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन, टाटानगर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाईटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन, टाटानगर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाईटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन, टाटानगर रेलवे स्टेशन का भी होगा पुनर्विकास, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाईन शिलान्यास का टाटानगर स्टेशन पर होगा सीधा प्रसारण, समारोह को सफल बनाने में जुटी जमशेदपुर भाजपा।

     

     

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। करीब 600 करोड़ रुपये से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जायेगा। जिनमें टाटानगर, चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगीपोसी, बढ़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ केंट, गोविंदपुर रोड, औरमा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे और नामकुम स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 44 रोड ओवरब्रिज अंडरपास भी बनाये जायेंगे। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहे शिलान्यास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है।

     

     

     

    जमशेदपुर में भी टाटानगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकिसत किया जाएगा। इसके साथ ही, बारीगोड़ा (एल सी 138) और गोविंदपुर (एल सी 137) के आरओबी का निर्माण, सालगाझुड़ी के पास रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण एवं टाटा- बादाम पहाड़ रेलवे लाइन पर हल्दीपोखर से आगे एक रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त खड़गपुर रेल डिवीजन में गालूडीह और राखामाइंस के बीच एक सब वे का निर्माण भी शामिल है। टाटानगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण एवं गोविंदपुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण समेत अन्य योजनाओं के शिलान्यास को लेकर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर होने वाले लाइव शिलान्यास समारोह में भाजपा कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। सोमवार को सुबह 10:30 बजे होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में

     

     

     

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल रहेंगे। वहीं, समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी और इसकी सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर तैयारी में जुटी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन में शामिल करने और गोविंदपुर आरओबी निर्माण कार्य के शिलान्यास को सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के

     

     

     

    तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप एवं अधिक यात्री सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पुनर्विकास करने हेतु पीएम नरेंद्र मोदी एवं सांसद विद्युत महतो का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास से यात्राएं सुगम होंगी एवं रेल परिवहन सरल होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से स्टेशन पहुँच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालयों में सुधार, स्वच्छता, फ्री वाईफाई,

     

     

     

    एक स्टेशन एक प्रोडक्ट और बेहतर यात्री सूचना प्रणाली के माध्यम से स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार किये जाएंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि संगठन स्तर से भाजपा कार्यकर्ताओं को उक्त समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 26 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ता भी समारोह में हिस्सा लेकर इस पल के साक्षी बनेंगे।

    26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर हाईटेक व आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती पर 50 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article लायंस क्लब भारत, फेमिना और संभव संस्था ने किया डिजिटल मिशन शिविर का आयोजन

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.