नई दिल्ली. तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी BRS ने सोमवार को 115 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. मुख्यमंत्री KCR दो जगहों कामारेड्डी और गजवेल से ताल ठोकेंगे. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बीआरएस प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और केवल सात पद बदले गए हैं. बता दें कि उप्पल, वेमुलावाड़ा और मेटपल्ली के मौजूदा उम्मीदवारों को बदल दिया गया है. सीएम केसीआर ने भविष्यवाणी की कि वह अगले चुनाव में 95-105 सीटें जीतेंगे. राज्य सरकार में मंत्री और…
Author: Devanand Singh
नागपुर. इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई- रांची फ्लाइट में देर रात एक यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई. इसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में नागपुर लैंड कराया गया. मगर यात्री की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई. इसके बाद फ्लाइट को रांची के लिए भेजा गया. बताया गया कि मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान में सवार एक 62 साल के यात्री की उड़ान के बीच में ही खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई. किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर तैनात KIMS-किंग्सवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने पैसेंजर…
चंडीगढ़. कपूरथला में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने प्रदर्शन किया. यहां पुलिस ने 44 किसानों को हिरासत लिया. इसके बाद किसान संगठनों ने हंगामा और थानों का घेराव शुरू कर दिया है. पंजाब में एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं. पंजाब के 16 किसान संगठनों ने मंगलवार से चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन का एलान किया है. किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है. जगह-जगह पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी है. उधर, संगरूर जिले के लोंगोवाल में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस में झड़प हो गई. इसमें एसएचओ दीपइंदर…
मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म की कमाई 114. 31 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ पंकज त्रिपाठी ने इस बात बात को साबित कर दिया है, अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है. यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर इस फिल्म के सामने गदर 2 नहीं होती तो ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी होती. सेक्स एजुकेशन के बोल्ड विषय पर…
नई दिल्ली. लीबिया में सशस्त्र समूह द्वारा बंदी बनाए गए 17 भारतीय नागरिकों को विदेश मंत्रालय (एमईए) के निरंतर प्रयासों के बाद भारत वापस लाया गया है. पंजाब और हरियाणा के रहने वाले भारतीय नागरिक रविवार को दिल्ली पहुंचे. इन भारतीयों को वापस भारत पहुंचाने में ट्यूनिशिया स्थित भारतीय दूतावास ने अहम भूमिका निभाई है. यह मामला ट्यूनिस में भारतीय दूतावास के पास तब आया, जब 26 मई को लीबिया में फंसे भारतीय नागरिकों के परिवार वालों ने बात की. लोगो ने बताया कि भारतीयों को देश में तस्करी कर लाया गया था और उन्हें ज्वारा शहर…
कराची. पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के पूरे कोचिंग स्टाफ को कथित तौर पर बर्खास्त कर दिया गया है. पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड की समिति ने भारत में हाल में संपन्न एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम के जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद यह कदम उठाया. शहनाज शेख को मुख्य कोच बनाया गया है लेकिन इससे विवाद हो गया है क्योंकि वह पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा संचालित समिति का हिस्सा थे जिसने रेहान बट, मोहम्मद सकलेन, हसीम खान और मोहम्मद गफूर को बाहर का रास्ता दिखाया जो एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए चेन्नई में टीम के साथ…
सुपरस्टार रजनीकांत की 2 साल बाद पर्दे पर वापसी कमाल कर रही है. फिल्म जेलर ने वो कर दिया है जिसके बार में मेकर्स ने शायद ही सोचा होगा. बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘जेलर’ ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली. पिछले 10 सालों में कोई भी तमिल फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है. अब जेलर कमाई के मामले में लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. जेलर ने रिलीज के दूसरे सप्ताह में रविवार को ग्यारहवें दिन भारत में 19.20 करोड़ की कमाई की. जेलर ने तमिल में 14 करोड़ रुपये, तेलुगु में 4 करोड़…
भुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन जमशेदपुर। सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भुइयांडीह पार्क नंदनगर में एक सभा का आयोजन कर नंद नगर क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सागर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, विश्वनाथ साव को सचिव और आकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर कमेटी का विस्तार कर जिला कमिटी को जानकारी देने का आदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि…
श्रावणी मास में युवा चेतना मंच द्वारा गोलमुरी बाजार में भोग वितरण किया गया। जमशेदपुर :- आज दिनांक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को सावन मास नाग पंचमी के अवसर पर युवा चेतना मंच के द्वारा इंडियन प्रिंटिंग प्रेस के सामने बाबा भोलेनाथ का भोग वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन जी एवं राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें युवा चेतना मंच के अध्यक्ष पंडित प्रमोद मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, महासचिव अभिमन्यु सिंह, सचिव सुनील शर्मा, संयुक्त सचिव कुंदन कुमार,…
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में नागपंचमी का पर्व धुमधाम से मनाया गया। जिसमें खरौंधा, कांडी, हरिहरपुर, डुमरसोता, लमारी कला, सतबहिनी सहित विभिन्न जगहों पर स्थित नागाबाबा के स्थान पर धार्मिक रीति रिवाज से पूजा पाठ किया गया। सभी जगहों पर सुबह से ही नाग बाबा की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी थी। कई जगहों पर भक्तों द्वारा ध्वज स्थापित करने के बाद पूजा पाठ किया गया। परंपरा के अनुसार कांडी प्रखंड के लगभग सभी घरों में मिष्ठान भोजन ही बना। वहीं प्रखंड मुख्यालय के कांडी बाजार स्थित होटलों,…
