Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का बड़ा निर्णय: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 6 माह के अंदर फिर से होगी परीक्षा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    योगी सरकार का बड़ा निर्णय: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 6 माह के अंदर फिर से होगी परीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    योगी सरकार का बड़ा निर्णय: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 6 माह के अंदर फिर से होगी परीक्षा
    लखनऊ. सरकार ने हाल ही में आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है. ये परीक्षा अब फिर से आयोजित होगी. हालांकि इसके लिए परीक्षार्थी को दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी. शासन ने इस परीक्षा को अगले छह माह के अंदर करवाने के आदेश जारी करने के साथ ही उत्तरप्रदेश परिवहन निगम को परीक्षार्थियों को नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं.

     

     

    इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है. जिसमें बताया गया कि दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में प्राप्त तथ्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

     

     

    परीक्षा में बरती गई लापरवाही

    आदेश में लिखा गया कि शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए है कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. शासन ने प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराये जाने का निर्णय लिया है, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

     

     

    छह माह के अंदर फिर होगी परीक्षा

    शासन ने छ: माह के अन्दर पूर्ण शुचिता के साथ पुन: परीक्षा आयोजित करने तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा से अभ्यर्थियों को नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती , वंशजों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प
    Next Article बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 फरवरी को विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली का आयोजन

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.