नई दिल्ली. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा. पड़ोसी देश ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है. जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार शाम को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई. जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी रेंजर्स पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने उस वक्त जवानों पर गोलीबारी की जब बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा के नजदीक बिजली के खंभे…
Author: Devanand Singh
शिवकाशी. तमिलनाडु के शिवकाशी में दो पटाखा इकाइयों में भयंकर विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. मरने में सबसे अधिक 9 महिलाएं भी शामिल हैं. इस विस्फोट में दो लोग घायल भी हो गए हैं. सैंपल टेस्टिंग के दौरान शिवकाशी में यह विस्फोट हुआ जहां पटाखों और माचिसों के कारखाने है. शिवकाशी पुलिस ने कहा कि पटाखा और माचिस यूनिट्स के पास वैध लाइसेंस की जांच चल रही थी. पुलिस यह जांच कर रही थी कि किसके पास वैध लाइसेंस है और किसके पास नहीं है. दरअसल, दीपावली…
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को आज दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. हाई कोर्ट ने सरकारी बंगले के आवंटन से जुड़ी याचिका पर अपना फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा की अपील मंजूर कर ली है. चड्ढा को तीन दिनों के भीतर निचली अदालत के सामने अपना रिप्रजेंटेशन देना होगा. चड्ढा ने निचली अदालत के 5 अक्टूबर के आदेश को यहां चुनौती दी थी. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आवंटित सरकारी बंगले से बेदखल करने से राज्यसभा सचिवालय को रोकने संबंधी एक अंतरिम आदेश को अदालत ने रद्द कर दिया…
मुंबई. बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों जैसे – खली बली, ज़िंदगी एक शतरंज और त्राहिमाम और शगुन, अपुन तो वैसे ही और शाका लाका बूम बूम” जैसे टीवी शोज़ में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी अभिनेत्री एकता जैन हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं. नवरात्रि और दीवाली पर उनके फोटोशूट सुर्खियां बटोरते हैं. इस बार एकता जैन ने नवरात्रि में कुछ अलग करने की कोशिश की है. काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि अब तक किसी ने भी माँ दुर्गा के 9 रूप धारण नहीं किए हैं. किसी ने सिर्फ महाकाली,…
धर्मशाला। वर्ल्ड कप-2023 में नीदरलैंड्स ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर कर दिया. कमजोर समझी जा रही इस टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाली साउथ अफ्रीका को हरा दिया. नीदलैंड्स ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया. ये इस वर्ल्ड कप का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. एक दिन पहले ही अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और अगले ही दिन नीदरलैंड्स ने ये काम कर दिया. इसी के साथ नीदरलैंड्स ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. नीदरलैंड्स ने इस…
प्रदेश भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष को दी बधाई एवम शुभकामनाएं भाजपा झारखंड के नव मनोनित नेता विधायकदल श्री अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों ,जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी के सफल एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,…
जमशेदपुर इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा 1995 इस मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था. लेकिन केबल कंपनी के बंद हो जाने पर मंदिर निर्माण का बाधित हो गया. कुछ लोगों ने भी मंदिर निर्माण का प्रयास किया तो उनके साथ अनहोनी घटना हो गई. जिसके बाद यह बात प्रचलित हो गया की कुछ अदृश्य शक्ति इस मंदिर का निर्माण को बाधित कर रही है. मैने विभिन्न साधु संतो व पंडितों से एक संबंध में विचार विमर्श कर सामूहिक रूप से इस मंदिर के जीर्णोधार के लिए आज सामूहिक रूप से शंख बजाकर…
मानगो थाना से मात्र 100 मीटर दूरी पर दो दुकानों में हुई चोरी । नशीले पदार्थों का सेवन और बिक्री हैं चोरी का मुख्य कारण – विकास सिंह मानगो थाना से मात्र सौ मीटर दूरी पर ज्वाहर नगर रोड नंबर छ के मुहाने में स्तिथ मुकेश मौर्य की गल्ले दुकान एवं उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे से ताला तोड़कर अंदर घुसकर हाथ साफ कर लिया । कमलेश मौर्य अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद कर कल अपने पैतृक गांव जौनपुर गए हुए हैं मुकेश मौर्य ने बताया…
करनडीह स्थित एलबीएसएम काँलेज मे सवराम फांउडेशन के द्वारा एजुकेशन टू एंप्लाँयमेंट कार्यक्रम कर काँलेज के विधार्थीयों को इससे अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जमशेदपुर के पूर्व एसपी एवं सांसद डाँ अजय कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि काँलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार झा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद काँलेज के प्रधानाचार्य ने डाँ अजय कुमार को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। काँलेज के बच्चों को संबोधित करते हुए डाँ अजय कुमार ने जीवन मे सफलता के कई गुर बताये उन्होंने…
नवरात्र में निशुल्क फूल और माला का वितरण । हिंदू के साथ अल्पसंख्यक समाज के युवा भी ने बढ़ चढ़ कर नवरात्र में अपनी भागीदारी कर रहे हैं मानगो दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के समीप अमन डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से नवरात्र के पावन दिन पर निशुल्क फूल और माला का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जा रहा है । दर्जनों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक भी निशुल्क माला और फूलों के वितरण के कार्य में लगे हुए हैं । माला के वितरण के कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच माला वितरण…
