गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य सड़क पर सोहगाड़ा-भंडरिया के बीच छटका बांध पर दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार JH 14 J – 0112 हीरो मोटरसाइकिल पर पलामू जिला के कोसिआरा बरवाडीह निवासी राम अवतार ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर, शिवकुमार विश्वकर्मा के 19 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार व केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरका गांव निवासी पंकु ठाकुर मोहम्मदगंज की ओर से मोखापी जा रहे थे। जबकि दूसरा JH14J – 7542…
Author: Devanand Singh
राज्यपाल बनाए जाने की खबर आने के बाद बधाई देकर मुंह मीठा कराते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव साथ में सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा
झारखंड मंत्रालय में 18 अक्टूबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :- *★ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन झारखण्ड अभियंत्रण / बहुप्रावैधिकी सेवा संवर्ग (ग्रुप ‘ख’ एवं ‘ग’ तकनीकी अराजपत्रित पद) सेवा नियमावली, 2023 की स्वीकृति दी गई।* *★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना संख्या-3623, दिनांक-23.06.2016 एवं अनुवर्ती संशोधन द्वारा प्रवृत “झारखण्ड राज्य कारा अस्पताल पारा चिकित्सा कर्मी संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्तें) (संशोधन) नियमावली 2021″ “सहपठित अधिसूचना संख्या – 3070, दिनांक-28. 07.2022 को संशोधन करते हुए “झारखण्ड राज्य कारा अस्पताल पारा चिकित्सा कर्मी संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं…
जमशेदपुर और आस पास के इलाकों मे नवरात्र की धूम इन दिनों दिख रहीं है, जमशेदपुर शहर से सटे आदित्यपुर मे निर्मित आकर्षक पूजा पंडाल और इसकी साजो सज्जा अपने अपनी ओर श्रद्धालुओं कों आकर्षित कर रहीं है. इस बार पंडाल का थीम दक्षिण भारत एक मंदिर पर आधारित है, प्रवीन सेवा संस्थान के बैनर तले इस भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वैसे आदित्यपुर का यह पंडाल की भव्यता इतनी ज्यादा होती है की कई जिलों से लोग पंडाल कों देखने के लिए पहउंचते हैं, खासकर इस पंडाल मे स्वछता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और…
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन के बंद पड़े डिपो में बुधवार की अगले सुबह अचानक आग लग गई जिससे अफरा- तफरी मच गयी. बता दें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का यह बस डिपो पिछले कई सालों से बंद है और वहां झाड़ियां उग आई हैं. कई गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो चुकी है. संभावना जताई जा रही है, कि झाड़ियां में आग लगने की वजह से डिपो में खड़े कुछ पुराने गाड़ियों में अचानक आग लग गई. उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि’ पर एक मीडिया रिपोर्ट दिखाई। राहुल ने कहा, “अदाणी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अदाणी समूह ने भ्रष्टाचार किया है। राहुल गांधी ने अदाणी समूह पर बड़ा आरोप लगाया। अदाणी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया। अदाणी समूह को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महंगी बिजली के पीछे अदाणी समूह का हाथ है। सवाल…
एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट ( एसआइपी) का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया. वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआइ के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है. संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर…
नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। कुमाऊं के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों का पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ में ऊंचे पर्वतीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के नारकंडा व खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, तो पहाड़ी इलाकों…
नई दिल्ली. एफएमसीजी प्रमुख डाबर को जीएसटी अधिकारियों से 320.60 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस मिला है। कंपनी ने मंगलवार को एक नियामक फाइलिंग में ये बात कही। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल यूनिट द्वारा 16 अक्टूबर को जारी डिमांड नोटिस में कहा गया है कि अगर कंपनी टैक्स का भुगतान करने में विफल रहती है तो कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।डाबर ने आगे कहा, कंपनी संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना जवाब/प्रस्तुति दाखिल कर इसे चुनौती देगी। कंपनी ने कहा कि टैक्स डिमांड नोटिस का कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों…
नई दिल्ली: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 500 लोग मारे गए. इजरायली सेना ने कहा कि अस्पताल पर फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए रॉकेट से हमला हुआ, जबकि हमास ने इसके लिए इजरायली हवाई हमले को दोषी ठहराया. जैसे ही घायलों और शरण लेने वाले अन्य लोगों से भरे अस्पताल में विस्फोट के बारे में रिपोर्टें सामने आईं, जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश ने अम्मान में बुधवार को होने वाले क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया…
