Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BIHAR :सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक- ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’
    Headlines बिहार राजनीति

    BIHAR :सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक- ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    BIHAR :सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक- मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण
    पटना: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. लालू यादव ने दो टूक कहा है कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए. लालू यादव ने बिहार में लालू-राबड़ी राज में जंगलराज के आरोपों पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा- वोटर हमारी तरफ हैं, वो डर गए हैं इसलिए जंगलराज का नाम लेकर जनता को भड़का रहे हैं. लालू प्रसाद ने कहा वो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. वहीं मुस्लिमों के आरक्षण के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, पूरा’.

     

     

    दरअसल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया था कि आरजेडी और कांग्रेस की मंशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालने और इसे मुसलमानों को देने की है.

     

     

    इसपर लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए. जबकि आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल के दौरान मुसलमानों सहित पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शुरू किया गया था. तेजस्वी ने कहा कि ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू क्यों इसपर चुप है?

     

     

    इससे पहले लालू यादव ने x पर लिखकर बीजेपी पर निशाना साधा था. लालू यादव ने लिखा- यह चुनाव मरने का नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है. उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है. लालू ने 10 प्वाइंट्स में सरकार पर आरोप लगाया. मोदी सरकार संविधान खत्म कर देगा. लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, आरक्षण समाप्त हो जाएगा, युवा बिन नौकरी के मर जाएंगे, आम आदमी महंगाई से मर जाएगा, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे. नफरत और विभाजन, और अधिक बढ़ जाएगा, संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में दूसरे दिन भी कई नए ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, मंत्री के पीएस और उनका नौकर गिरफ्तार
    Next Article लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.