Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेत्री सुष्मिता सेन डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शो स्टॉपर बनीं
    Headlines सिनेमा

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शो स्टॉपर बनीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शो स्टॉपर बनीं
    बॉम्बे फैशन वीक में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने डिजाइनर रोहित वर्मा की कलेक्‍शन को रैंप पर उतारा। गोल्‍डन कलर के लहंगे में रनवे पर चलते हुए सुष्मिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने अपने लुक को कलीरों और फूलों से पूरा किया, साथ ही उन्होंने बड़े करीने से बंधे जूड़े को भी सजा रखा था। डिजाइनर के लिए दूसरी बार शो स्टॉपर रहीं सुष्मिता ने कहा, “रोहित वर्मा के लिए यह मेरी दूसरी वॉक है, जो खुद को शी कहलाना पसंद करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर पल समावेशन का उत्सव हो।”

     

     

    सुष्मिता ने इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में “समावेश” कितना महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा, “आज के समय में दुनिया में समावेश की बहुत जरूरत है। इसलिए मैं सौभाग्यशाली महसूस करती हूं कि उन्होंने न केवल मुझे तैयार किया, बल्कि मेरी आत्मा को भी तैयार किया और मुझे एकता, सद्भाव और अच्छाई का जश्‍न मनाने का मौका दिया

     

     

    ” वहीं रोहित वर्मा ने शेयर किया कि उनका पूरा कलेक्‍शन प्यार का जश्‍न मनाने के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्‍होंने कहा, “प्यार कोई लिंग नहीं जानता और सुष्मिता के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह मेरे लिए एक खूबसूरत आत्मा, बहन, दोस्त और मां हैं … यह शो रोहित वर्मा के बारे में नहीं है, यह मानवता और लैंगिक समानता के बारे में है। हम लैंगिक समानता का जश्‍न मना रहे हैं।”

     

     

    वर्मा ने कहा : “हर तरह की सेक्सुएलिटी को स्वीकार किया जाना चाहिए।” रैंप पर इतनी सहजता से चलने के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, “मुझे लोग पसंद हैं और जब आपके पास मेरी तरह भाग्य हो, जहां लोग आपसे बहुत प्यार करते हों। जब मैं लाइव (रनवे पर) आती हूं तो वह एहसास कुछ और ही होता है। उस वक्त आपको डर या घबराहट महसूस नहीं होती। मुझे मजा आता है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा आज नव निर्मित समेकित जनजाति विकास अभिकरण के कमरा संख्या 01 में पोल्ड पोस्टल बैलेट हेतु बनाए गए अस्थाई बज्रगृह का किया निरीक्षण
    Next Article तकनीकी समस्या के कारण सुनीता विलियम्स तीसरी बार नहीं जा सकीं अंतरिक्ष

    Related Posts

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    January 13, 2026

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    January 13, 2026

    मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर के बाजारों में दिखी रौनक

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

    गुवा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    बोलानी संवेदना कप दो दिवसीय फुटबॉल टुनामेट मे बक्कल हार्टिग विजेता बना 

    सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    स्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज चार घाटों पर होगा नदी पूजन

    मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.