Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय पर हल्ला बोल, बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश- राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर सबकुछ चौपट
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय पर हल्ला बोल, बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश- राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर सबकुछ चौपट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय पर हल्ला बोल, बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश- राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर सबकुछ चौपट

    ■ जेएनएसी के कार्यों से लौहनगरी की जनता में भारी असंतोष, सभी मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार अब बस चंद दिनों की मेहमान: दीपक प्रकाश

    जमशेदपुर: जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और लगातार हो रही नागरिक सुविधा के आभाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय पर जोरदार हल्ला बोला। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जुटे ग्यारह मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने जेएनएसी की सुस्त कार्यप्रणाली एवं भ्रष्ट राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सभी मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत नागरिक सुविधा का घोर आभाव है। शहर में पीने का साफ पानी, नए पानी के कनेक्शन, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, चापाकल, सीवरेज लाइन, विधवा, वृद्ध, विकलांग पेंशन जैसे जनहित से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही है। दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में देरी के बाद सरकार ने चुनाव में पिछड़ों को उनके अधिकार से वंचित रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की खनिज संपदा को अपने परिवार की संपत्ति बनाना चाहते हैं। झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार विकास कार्यों को छोड़कर राज्य को लूटने और लुटाने में लगी हुई है। उन्होंने अवैध खनन पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दिन-रात अवैध खनन कर पूरे पहाड़ को समतल कर दिया जाता है, परंतु सारा शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। श्री प्रकाश ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता और यहां के जनप्रतिनिधियों का शहर की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खुद को आदिवासी के हितैषी सरकार बताने वाली हेमंत सरकार में सबसे अधिक अत्याचार आदिवासी समाज के ऊपर हुआ है। कहा कि यह सरकार अपने कुकृत्य की वजह से अब चंद दिनों की मेहमान रह गयी है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस के कार्यशैली से जनता त्रस्त है। बस्तियों में पानी, साफ-सफाई, बिजली की स्थिति भयावह हो गयी है। लोगों को छोटे से काम के लिए महीनों कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। श्री महतो ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली बर्दाश्त नही की जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान की पहल प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से की जाए। उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विकास से अधिक हेमंत सरकार को खुदके विकास की चिंता है, इस सरकार की नीयत में खोट है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भी क्षेत्र की समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग में काम नही हो रहा है। अधिकारी जनता को उनके हालात पर छोड़ दिये हैं। पूरे जिले में अवैध खनन जोरों पर है। ऐसे अवैध कार्यों को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा ने अक्षेस को कई मुद्दों से अवगत कराते हुए मांगपत्र सौंपा है। इसके बाद भी अगर कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ, तो जमशेदपुर अक्षेस की तालाबंदी की जायेगी।

    साकची पार्किंग में जुटे हजारों कार्यकर्ता: विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी की ओर से साकची पार्किंग स्थल का चयन किया गया था। भीषण गर्मी और तपतपाती धूप के बीच अक्षेस अंतर्गत ग्यारह मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर, तख्ती व बैनर लिए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के संग पैदल मार्च करते हुए सरकार और अक्षेस के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय कूच किया।

    भाजपा ने कई मुद्दों पर सौंपा मांगपत्र: प्रदेश मंत्री सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के संग गयारह मंडल के अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र निष्पादन की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, हेमंत सिंह, अजय सिंह शामिल थे।

    इनकी रही उपस्थिति:
    प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, गुरुदेव सिंह राजा, राजकुमार सिंह, डॉ राजीव, नीरज सिंह, अनिल सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, प्रधान महतो, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, श्वेता कुमारी, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, रॉकी सिंह, धीरज पासवान, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन के नाम हुआ औद्योगिक भूमि का आवंटन: रघुवर दास
    Next Article भाजपा नेता विकास सिंह की मेहनत लाई रंग टैगोर एकेडमी विद्यालय की हर्षिता के परिजनों को विद्यालय प्रबंधक ने दिया इलाज का खर्च

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.