Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांतिपूर्ण धरने पर हमला, बीको मोड़ स्थित बेबको कंपनी के पास मजदूरों पर लाठी-डंडों से प्रहार, कई घायल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    शांतिपूर्ण धरने पर हमला, बीको मोड़ स्थित बेबको कंपनी के पास मजदूरों पर लाठी-डंडों से प्रहार, कई घायल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    बीको मोड़ स्थित बेबको कंपनी के समीप अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे मजदूरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 10–15 की संख्या में पहुंचे गुंडा प्रवृत्ति के लोगों ने अचानक धरनास्थल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस कायरतापूर्ण हमले में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों का आरोप है कि हमला करने वाले सभी लोग कंपनी गेट की ओर से निकले थे, जिससे पूरे प्रकरण में कंपनी प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उनका कहना है कि यदि यह आरोप सत्य साबित होता है, तो यह न केवल श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा आघात माना जाएगा। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण धरना देना हर नागरिक और श्रमिक का अधिकार है तथा अपनी जायज मांगों को उठाना कोई अपराध नहीं है। घटना के विरोध में मजदूरों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डराने-धमकाने और मारपीट कर आंदोलन को दबाने की कोशिश बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा नदी से अज्ञात शव बरामद, सोनारी क्षेत्र में फैली दहशत
    Next Article झारखंड में टाटा समूह का बड़ा निवेश, नई टेक्नोलॉजी व नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.