Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बामणडीहा के अतहर अली बने किसानों के प्रेरक, 2 एकड़ बंजर भूमि को कर दिखाया हरियाली
    Breaking News झारखंड

    बामणडीहा के अतहर अली बने किसानों के प्रेरक, 2 एकड़ बंजर भूमि को कर दिखाया हरियाली

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बामणडीहा के अतहर अली बने किसानों के प्रेरक, 2 एकड़ बंजर भूमि को कर दिखाया हरियाली

    निजाम खान

    जामताड़ा: कहा जाता है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती|कोशिश करने से असंभव को भी संभव किया जा सकता है|ऐसा ही जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बामणडीहा निवासी किसान अतहर अली ने कर दिखाया है| बता दे अतहर अली का दुधानी मौजा में 2 एकड़ जमीन बंजर अवस्था में पड़ा हुआ था|जिसको किसान अतहर अली ने इन दिनों हरियाली कर दिखाया है| वे बताते हैं कि वह 2 वर्ष पूर्व बंजर पड़ी जमीन पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से हिमसागर, आम्रपाली सहित आदि लगभग 350 आम के पौधे लाकर लगाया| जिसका नतीजा यह हुआ कि आज बंजर पड़ा जमीन हरियाली में तब्दील हो गया | आम के गाछ में फल आ गया है |उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्ष पूर्व जब वे अपने बंजर जमीन को देखते थे तो मन में दुख होता था कि इस बंजर जमीन अगर कृषि योग्य रहता तो मेरा इससे अच्छी खासी आमदनी होता| यह बात हमेशा उनके मन में खटकती| ऐसा करते करते 1 दिन ऐसा हुआ कि उसके मन में बंजर पड़ी जमीन को हरियाली करने की इच्छा जग गई | इसके बाद वह बिना किसी सरकारी लाभ प्राप्त किए हैं बंजर पड़ी जमीन को हरियाली में तब्दील कर दिखाया| उन्होंने कहा कि वह आम बगवान के बीच खाली पड़े जमीन पर अंतर वर्गीय माध्यम से टमाटर, लौकी, मिर्च, तरबूज, करेला ,बैगन आदि सब्जियों की भी खेती की है|जिससे उसको अच्छी खासी इन दिनों आमदनी प्राप्त हो रही है |उन्होंने कहा कि कोई भी किसान अगर मन में ठान ले कि हमें खेती से अच्छी खासी आमदनी करना है तो वह कर सकते हैं| कोई जरूरी नहीं कि उसे सरकारी लाभ मिले तभी वह इस काम को सफल कर सकते हैं| उन्होंने आसपास के किसानों से अपील करते हुए कहा अगर किसी के भी बंजर अवस्था में खाली जमीन पड़ा हुआ है तो आप उसे जरूर हरियाली में तब्दील करें| इससे एक आमदनी की अच्छी स्रोत प्राप्त होगी| गौरतलब है कि वह इस काम को बिना सरकारी लाभ के माध्यम से ही कर दिखाया है |जिससे इन दिनों अतहर अली चर्चा में है| किसानों में चर्चा हो रही है बंजर पड़ी जमीन को आखिर उसने हरियाली कर ही दिखाया| इससे बामणडीहा सहित आसपास के किसान अतहर अली से कृषि के प्रति प्रेरणा ले रहे हैं|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिजिटल माध्यम से छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा,एक क्लिक में जान सकेंगे सारी जानकारी
    Next Article किसानों के समर्थन में खेतों में करेंगे भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.