Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिजिटल माध्यम से छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा,एक क्लिक में जान सकेंगे सारी जानकारी
    Breaking News झारखंड

    डिजिटल माध्यम से छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा,एक क्लिक में जान सकेंगे सारी जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिजिटल माध्यम से छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा,एक क्लिक में जान सकेंगे सारी जानकारी

    संवाददाता

    जामताड़ा: बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित सभी जिलेवासियों को कम्युनिटी लाइब्रेरी से संबंधित सारी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से “कम्युनिटी लाइब्रेरी जामताड़ा”वेबसाइट लॉन्च किया।
    इस दौरान आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि सभी इस वेबसाइट के माध्यम से सभी जिलेवासियों को पुस्तकालय संबंधी सारी जानकारी प्राप्त होगी। वेबसाइट के माध्यम से लोग सीधे संबंधित पुस्तकालय को पुस्तकें दान कर सकेंगे, इसके लिए सीधा लिंक दिया गया है।
    उन्होंने कहा कि किसी ना किसी पुस्तकालय में जिले के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी क्लास लेते हैं जिसकी ऑनलाइन जानकारी छात्र छात्राएं एवं युवाओं को प्राप्त हो सकेगी। कहा कि वैश्विक महामारी कोवीड 19 के इस विकट परिस्थिति के कारण छात्रों, युवाओं की शिक्षा पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। लंबे समय से स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि के बंद रहने से काफी कठिनाई के बीच जामताड़ा के सभी छह प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में बने कम्युनिटी लाइब्रेरी का फायदा जिले के युवा, छात्र छात्राएं उठा रहें हैं।
    कार्यशाला के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण:वेबसाइट का समुचित उपयोग करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को कार्यशाला के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभय परासर द्वारा प्रशिक्षित भी किया गया। किसी प्रकार की दिक्कत व कठिनाई होने पर टेक्निकल टीम से संपर्क करने हेतु कहा गया।

    जानिए कम्युनिटी लाइब्रेरीज जामताड़ा के बारे में:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के पहल पर जामताड़ा जिला में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेकार पड़े भवनों को खूबसूरत कम्युनिटी लाइब्रेरी का रूप दिया गया। जामताड़ा प्रखंड अन्तर्गत चेंगाईंडीह पंचायत में दिनांक 13 नवंबर 2020 को पहला सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। आज जिले के लगभग सभी पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय क्रियाशील है। जिसे और आधिक क्रियाशील बनाने हेतु इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।सबसे पहले आपको गूगल में जाकर jamtaradistrict.in टाइप कर के सर्च करना होगा परिणामस्वरूप होम पेज खुलेगा (Welcome to community libraries, jamtara).
    इस वेबसाइट पर जिले के सभी कम्युनिटी लाइब्रेरी का नाम, पंचायत, लाइब्रेरियन का नाम एवं मोबाइल नंबर, कब से लाइब्रेरी शुरू किया गया है, लाइब्रेरी तक पहुंचने का लोकेशन आदि जानकारियां मिलेगी। इसके अतरिक्त अपकमिंग क्लासेस में किस लाइब्रेरी में कौन से पदाधिकारी किस दिन पढ़ाने वाले हैं उसकी जानकारी मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन ही पुस्तकें डोनेट करना चाहते हैं तो उन्हें संबंधित पुस्तकालय के सामने दिख रहे लिंक डोनेट बुक (donate book) पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया करनी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने हवा को शुद्ध करने के लिए पवन दिवस पर बांटे पौधे
    Next Article बामणडीहा के अतहर अली बने किसानों के प्रेरक, 2 एकड़ बंजर भूमि को कर दिखाया हरियाली

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.