मानगो मेयर सुधा गुप्ता को अंसार खान ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभाके पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान ने मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त मेयर सुधा गुप्ता को पदभार ग्रहण करने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अंसार खान ने कहा कि सुधा गुप्ता और उनके पति बन्ना गुप्ता की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने रमजान उल मुबारक और अलविदा जुम्मा के मौके पर उनके सफल और उज्जवल कार्यकाल के लिए दुआएं भी दीं।
अंसार खान ने उम्मीद जताई कि मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

