Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभियुक्तों की मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी डीसी-एसएसपी की सक्रियता का प्रतिफ़ल : अंकित
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति शिक्षा

    अभियुक्तों की मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी डीसी-एसएसपी की सक्रियता का प्रतिफ़ल : अंकित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अभियुक्तों की मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी डीसी-एसएसपी की सक्रियता का प्रतिफ़ल : अंकित

    ◆ पीड़ित बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताई चिंता, पुलिस सुरक्षा देने की माँग

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा खड़ंगाझार के शमशेर टॉवर में संचालित शेल्टर होम में कथित यौन उत्पीड़न, बालश्रम, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोपों में मुख्य अभियुक्त पुष्पा रानी तिर्की, हरपाल सिंह थापर, गीता देवी, आदित्य सिंह की गिरफ्तारी को भाजपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता ने प्रशासनिक सक्रियता का प्रतिफ़ल बताया है। कहा कि उपायुक्त सूरज कुमार की सक्रियता अत्यंत प्रशंसनीय है। एसएसपी सहित सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एएसपी कुमार गौरव एवं टेल्को थाना प्रभारी के कार्यसंस्कृति को सराहनीय बताये हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने आभार जताया। इसके अलावे 11 सदस्यीय जाँच टीम का नेतृत्व कर रही एनईपी निदेशक ज्योत्स्ना सिंह की सक्रियता को भी अनुकर्णीय बताया। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की गतिविधियां संदिग्ध थीं। स्थानीय लोग पिछले दो वर्षों से लगातार स्थानीय थाना को इस आशय में विभिन्न शिकायतें दिये, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से लोगों में स्वयं को अकेला महसूस किया। अंकित आनंद ने ‘मिशन जटायु’ से जुड़े स्थानीय युवाओं की टीम को भी धन्यवाद कहा कि टीमवर्क, लंबे समय की मेहनत और लगातार नज़र बनाये रखने के कारण कई साक्ष्य आज प्रशासन के सामने है। इसके साथ ही इस कांड की सूचक और शिकायतकर्ता किशोरियों की सुरक्षा को लेकर भी भाजपा नेता अंकित आनंद ने चिंता जाहिर किया। अंकित आनंद ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के आधार पर दावा किया कि पीड़ित बच्चियों को उनके घर में छोड़ दिया गया है। भाजपा नेता ने संभावना जताया कि निकट भविष्य में बच्चियों पर शिकायत वापस लेने या केस को कमज़ोर करने की मंशा से विभिन्न प्रकार के प्रयास अभियुक्तों के साथियों एवं सहयोगियों द्वारा की जा सकती है। कहा कि पीड़िताओं के परिजनों/अभिभावकों की माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में प्रबल संभावना है कि पैसों का प्रलोभन देकर बच्चियों पर बयान बदलने का दबाव बनाने के प्रयास अभियुक्तों के सहयोगी लोगों के स्तर से होगी। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने दोनों किशोरियों एवं उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा में रखने तथा मदर टेरेसा शेल्टर होम के कार्यालय, फ्लैट को अविलंब सील करने की माँग उठाई है। उपायुक्त से आग्रह किया कि शमशेर टॉवर में हरपाल सिंह थापर एवं सहयोगियों द्वारा किये गये अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर भी तत्परता से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले 15 लाभुकों को दिया गया नोटिस
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.