मानगो नगर निगम- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले 15 लाभुकों को दिया गया नोटिस
मानगो नगर निगम क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक 4 के लंबित आवासों के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए लाभुकों के घर जाकर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव एवं सीएलटीसी के कर्मियों के द्वारा नोटिस हस्तगत कराया गया साथ ही निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा लाभुकों को आवास बनाने हेतु दी गई राशि को वापस कराते हुए नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । इस संबंध में नगरीय प्रशासन निदेशालय झारखंड रांची के द्वारा लंबित आवासों को बरसात से पहले पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया गया है तथा आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संबंधित लाभुकों के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं । आज कुल 15 लाभुकों को उनके घर जा कर नोटिस दिए गए ताकि वे आवास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।

