ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर एआरएम दफ्तर पहुंचकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संयोजक शिवशंकर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना ठोस कारण यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। समिति ने सवाल उठाया कि जब समय-सारणी यात्री ट्रेनों की तय होती है, तो उन्हें ही क्यों रोका जा रहा है।
समिति ने कहा कि पहले भी विरोध प्रदर्शन के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

