Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप, पिछली जगन मोहन सरकार में तिरुपति लड्डू में मिलाई जाती थी पशु चर्बी, अब शुद्ध घी इस्तेमाल हो रहा
    Breaking News Headlines

    CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप, पिछली जगन मोहन सरकार में तिरुपति लड्डू में मिलाई जाती थी पशु चर्बी, अब शुद्ध घी इस्तेमाल हो रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमरावती. आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पिछली जगन मोहन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होने कहा कि पिछले 5 साल में वायएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया. उन्होंने अन्नदानम (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया. यहां तक कि तिरुमाला के पवित्र लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया. अब हम प्रसादम में शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

     

    इस मामले को लेकर वाएसआर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद वायवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला के पवित्र मंदिर व करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाकर बड़ा पाप किया है. तिरुमाला प्रसादम पर चंद्रबाबू की टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं. कोई इंसान ऐसे आरोप नहीं लगा सकता. उन्होंने आगे कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि चंद्रबाबू राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी बुरा करने से नहीं हिचकिचाते. भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए मैं और मेरा परिवार तिरुमाला प्रसाद के मामले में भगवान को साक्षी मानकर शपथ लेने के लिए तैयार हैं. क्या चंद्रबाबू भी अपने परिवार के साथ शपथ लेने के लिए तैयार हैं.

     

    श्री वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में तिरुमाला पहाड़ी पर बना है. यह तिरुपति बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है.मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर ने लोगों को कलियुग के कष्टों और परेशानियों से बचाने के लिए अवतार लिया था. यहां बालों का दान किया जाता है, मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने मन से सभी पाप और बुराइयों को यहां छोड़ जाता है, उसके सभी दु:ख देवी लक्ष्मी खत्म कर देती हैं. इसलिए यहां अपनी सभी बुराइयों और पापों के रूप में लोग अपने बाल छोड़ जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
    Next Article अमित शाह बोले, पाकिस्तान और कांग्रेस का एक एजेंडा है, राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ है

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.