Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह बोले, पाकिस्तान और कांग्रेस का एक एजेंडा है, राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ है
    Breaking News Headlines राजनीति

    अमित शाह बोले, पाकिस्तान और कांग्रेस का एक एजेंडा है, राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    श्रीनगर. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. आसिफ ने कहा था कि वे भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की तरह जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं. ख्वाजा के इस बयान पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस व पाकिस्तान के इरादे व एजेंडा एक ही है. पिछले कुछ सालों से राहुल गांधी हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखे हैं.

     

    जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी व फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान की बोली बोलते हैं. वे पाकिस्तान के इशारों पर नाच रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की कठपुतली के रूप में काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो आर्टिकल 370 को वापस लाएंगे. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पाकिस्तानी न्यूज चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि हम आर्टिकल 370 व 35ए की बहाली पर एकमत हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आता है तो आर्टिकल 370 वापस आ सकता है. ख्वाजा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह संभव है. वर्तमान में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का वहां बहुत दबदबा है. घाटी की आबादी इस मुद्दे पर संवेदनशील है और संभावना है कि

     

    नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में आएगी. गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आर्टिकल 370 और 35ए पर कांग्रेस और जेकेएनसी के समर्थन की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया. इस बयान ने फिर एक बार यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी. पिछले कुछ वर्षों से राहुल गांधी देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हुए भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं. शाह ने आगे लिखा कि एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने हों या भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करना हो. राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे हैं. कांग्रेस का हाथ हमेशा देश विरोधी शक्तियों के साथ रहा है. कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान यह भूल जाते हैं कि केंद्र में मोदी सरकार है इसलिए कश्मीर में न तो आर्टिकल 370 वापस आने वाला है और न ही आतंकवाद.

    उमर अब्दुल्ला ने कहा पाकिस्तान अपना लोकतंत्र बचाए-

    इधर उमर अब्दुल्ला ने कहा पाकिस्तान को अपने देश की देखभाल करने दीजिए. मुझे नहीं लगता कि उन्हें हमारे चुनावों में हस्तक्षेप करना चाहिए या हमारे चुनावों पर टिप्पणी करनी चाहिए. उन्हें अपना लोकतंत्र बचाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप, पिछली जगन मोहन सरकार में तिरुपति लड्डू में मिलाई जाती थी पशु चर्बी, अब शुद्ध घी इस्तेमाल हो रहा
    Next Article ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे दो अरब लोग

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.