Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक से गर्भगृह के शिखर से एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते वहां आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. आग देखते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. भक्त यहां वहां भागने लगे. लेकिन सेवादारों और पुलिस ने परिस्थिति पर काबू पाया. बिजली बंद करके आग को बुझाया गया.

     

    इसके बाद पूरे मंदिर परिसर की जांच की गई. गनीमत ये रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन इस कारण कुछ देर के लिए आरती बाधित रही. जानकारी के मुताबित, घटना गुरुवार अल सुबह 4:55 बजे की है. गर्भगृह के दक्षिणी प्रवेश द्वार से मंदिर के स्वर्ण शिखर तक गए केबल में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी. यह देखकर सेवादारों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत दर्शनार्थियों को वहां से हटाया.

    कुछ देर में ही चिंगारी शिखर के पास बने एक ताखे में आग का गोला बन गई. बिना मौका गंवाए बिजली आपूर्ति रोक दी गई इससे आग ज्यादा भड़क नहीं सकी. लेकिन तब तक मंदिर में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ चुके थे. वो उस द्वार से प्रवेश करने में कतराने लगे थे. इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने अन्य द्वार से भी श्रद्धालुओं को हटा दिया. बिजलीकर्मियों की जांच में गर्भगृह के दक्षिणी प्रवेश द्वार से बिजली आपूर्ति के लिए लगाए केबल में फाल्ट मिला.

    मंदिर के एसडीएम शम्भु कुमार ने बताया- गर्भगृह में काफी पुराने तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है. बारिश से स्पार्किंग और शार्ट-सर्किट हुआ. इससे दक्षिणी द्वार से थोड़े समय के लिए दर्शन-पूजन बाधित रहा. कहीं कोई क्षति नहीं हुई. पूरे धाम में दिनभर चला सेफ्टी ऑडिटगर्भगृह के बाहर भोर में हुई घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने दिन में पूरे धाम के बिजली आपूर्ति व्यवस्था की सेफ्टी ऑडिट कराई. एसडीएम के नेतृत्व में बिजली मैकेनिक और अभियंताओं की टीम ने एक-एक हिस्से में बिजली केबल व आपूर्ति वाले क्षेत्रों की जांच की. इसके साथ ही पुराने तारों को चिह्नित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजूनियर डॉक्‍टरों का हड़ताल खत्‍म करने का ऐलान, OPD सेवाएं रहेंगी बंद
    Next Article CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप, पिछली जगन मोहन सरकार में तिरुपति लड्डू में मिलाई जाती थी पशु चर्बी, अब शुद्ध घी इस्तेमाल हो रहा

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.